Begin typing your search above and press return to search.
Economy

Budget 2023 : प्रदेश के एक लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, लाडली बहना योजना के तहत हर ​महीने मिलेंगे 1000 रुपए, प्रदेश सरकार ने किया ऐलान

naveen sahu
1 March 2023 8:38 AM GMT
Budget 2023
x

भोपाल। Budget 2023 : मध्यप्रदेश विधानसभा बजट सत्र में आज शिवराज सरकार का बजट वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा पेश किया। बजट पेश करते हुए जगदीश देवड़ा ने बताया कि प्रदेश का लिंगानुपात 927 से बढ़कर 956 हो गया है। मध्य प्रदेश का कृषि का योगदान 4.8% पहुँचा है जो कि पहले 3.6 था। जी-20 के बारे …

Budget 2023

भोपाल। Budget 2023 : मध्यप्रदेश विधानसभा बजट सत्र में आज शिवराज सरकार का बजट वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा पेश किया। बजट पेश करते हुए जगदीश देवड़ा ने बताया कि प्रदेश का लिंगानुपात 927 से बढ़कर 956 हो गया है। मध्य प्रदेश का कृषि का योगदान 4.8% पहुँचा है जो कि पहले 3.6 था। जी-20 के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि जी-20 प्रतिनिधित्व से मध्यप्रदेश को फायदा होगा। जिसमें रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। 47 लाख महिला स्व सहायता समूह सशक्त हुए हैं। शराब के अहाते बंद होंगे। बजट में किसी भी तरह के नए कर का प्रावधान नहीं।

Read More : CG Budget 2023-24 : आज से बजट सत्र शुरू, 24 दिन के सत्र में होंगी 14 बैठकें, इस दिन बजट पेश करेंगे CM भूपेश बघेल…

उन्होने कहा कि सरकार प्रदेश में एक लाख सरकार नौकरी देने जा रही है। प्रदेश में लाडली बहना योजना लागू होगी। हितग्राहियों को 1000 रूपए महीना दिया जाएगा। योजना के लिए 60 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है। लाडली बहना योजना में 60 हजार करोड़ का प्रावधान किया है। कन्यादान योजना में 80 करोड़ का प्रावधान किया है। वहीं लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए 929 का प्रावधान किया गया है।

Next Story