Begin typing your search above and press return to search.
BOLLYWOD

Khesari Lal Yadav Song : यूट्यूब पर धमाल मचा रही खेसारी की फिल्म राजा की आएगी बारात, दर्शक खूब कर रहे पसंद, गाने को देख मचल रहा फैंस का दिल...

naveen sahu
28 Feb 2023 4:28 PM GMT
Khesari Lal Yadav Song
x

मुंबई। Khesari Lal Yadav Song : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की मूवी 'राजा की आयेगी बारात' ने रिकॉर्ड बनाया है। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद यह मूवी अब यूट्यूब पर भी रिलीज हो चुकी है जहां दो दिन में इस मूवी को 45 लाख से अधिक बार देखा जा …

Khesari Lal Yadav Song

मुंबई। Khesari Lal Yadav Song : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की मूवी 'राजा की आयेगी बारात' ने रिकॉर्ड बनाया है। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद यह मूवी अब यूट्यूब पर भी रिलीज हो चुकी है जहां दो दिन में इस मूवी को 45 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। खेसारी लाल यादव की सुपरहिट मूवी 'राजा की आयेगी बारात' को SRK म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज कर दिया गया है।

इस तरह एक बार फिर खेसारी लाल यादव की फिल्म यूट्यूब पर फैन्स का दिल जीतने में कामयाब रही है। प्रकृति फिल्म्स के बैनर तले बनी भोजपुरी मूवी 'राजा की आयेगी बारात' के निर्देशक लाल बाबू पंडित है जिनके साथ खेसारी लाल यादव की केमिस्ट्री खूब दर्शकों को पसंद भी आ रही है।

Read More : “BAWAL KARENGE” : साउथ इंडियन स्टाइल में खेसारी लाल के इस गाने ने मचाया ऐसा धमाल कि मच गया बवाल, सिर्फ 5 घंटे में मिले इतने मिलियन व्यूज

इस फिल्म के यू्ट्यूब पर इतना पसंद किए जाने के उपरांत खेसारी लाल यादव ने अपने दर्शकों का आभार व्यक्त कर दिया है और बोला है कि वह अपने चाहने वालों के प्यार स्नेह और आशीर्वाद से अभिभूत हैं। खेसारी लाल यादव ने बोला है कि राजा की आयेगी बरात एक बहुत खूबसूरत और सामाजिक मूवी थी जिसे करना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी रही।

भोजपुरी के सभी दर्शकों ने हमारी इस मूवी को अपने प्यार और आशीर्वाद से बहुत बड़ा बना चुके है। अब जब हमारी मूवी डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के सबसे लोकप्रिय यूट्यूब पर रिलीज कर दी गई है तो मैं बस यही चाहूंगा कि भोजपुरी को पसंद करने वाले और भोजपुरी में रुचि रखने वाले सभी लोग इस फिल्म को अपने परिवार के साथ जरूअवश्य देखें। खेसारी लाल ने वादा किया कि आगे भी वह एक से बढ़कर एक क्लास मूवी लेकर आ रहे हैं।'

Next Story