Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Vastu Tips : घर को सजाते समय लाइटिंग का रखे विशेष ध्यान, नही तो समस्याओं का करना पड़ सकता है सामना…

Sharda Kachhi
27 Feb 2023 2:59 AM GMT

रायपुर। Vastu Tips वास्तुशास्त्र में बताया गया है कि घर में वास्तु दोष होने पर परिवार की तरक्की में रुकावटें आती हैं और धन भी नहीं टिकता। घर के में डोर से लेकर घर के अंदर तक सभी सामानों को व्यवस्थित रखते समय इन वास्तु का ध्यान रखा जाना चाहिए। इसके आलावा घर में सही …

Vastu Tipsरायपुर। Vastu Tips वास्तुशास्त्र में बताया गया है कि घर में वास्तु दोष होने पर परिवार की तरक्की में रुकावटें आती हैं और धन भी नहीं टिकता। घर के में डोर से लेकर घर के अंदर तक सभी सामानों को व्यवस्थित रखते समय इन वास्तु का ध्यान रखा जाना चाहिए। इसके आलावा घर में सही जगज पर सही लाइटिंग नहीं करे पर भी आपको परिवार को कष्टों का सामना करना पड़ सकता हैं। हम आपको बताने जा रहे घर में किस प्रकार से लाइटिंग किया जाए Vastu Tips

बेडरूम में लाइटिंग की दिशा
बेडरूम में कपल्स के बीच बेहतर बॉन्डिंग बनाने के लिए आपको बेड के सामने वाली दीवार पर लाइटिंग करनी चाहिए। इसे शुभ माना जाता है। इससे पति और पत्नी के बीच संबन्ध बेहतर रहते हैं। नकारात्मकता दूर रहती है। Vastu Tips वहीं दक्षिण दिशा की ओर लाइट लगाने से हमें बचना चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता आती है।

मंदिर के अलावा कहीं न लगाएं रंगीन लाइट
Vastu Tips अगर आप रंगीन लाइट लगवाना चाहते हैं तो इसे घर के मंदिर में लगवा सकते हैं, किसी अन्य हिस्से में न लगवाएं वरना ये आपके लिए परेशानी पैदा करेगा। इससे आपकी एकाग्रता भंग होती है और मन शांत नहीं रहता। मंदिर में रंगीन लाइट के अलावा आप जीरो बल्ब का उपयोग भी कर सकते हैं। घर के अन्य हिस्से में सफेद रंग की रोशनी करें। इससे घर में शांति बनी रहती है और घर का माहौल खुशनुमा रहता है।

किचन की पूर्व दिशा में होनी चाहिए लाइट
किचन की पूर्व दिशा को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। Vastu Tips कहा जाता है कि रसोई की पूर्व दिशा में अगर बल्ब लगाया जाए तो घर में अन्न, धन व धान्य की कोई कमी नहीं होती है। इसके अलावा वास्तु नियमों के अनुसार शाम होने के बाद घर की सभी लाइट को कुछ देर के लिए जलाना चाहिए और घर को रौशन करना चाहिए। इससे घर में सकारात्मकता आती है।

लिविंग रूम की पश्चिम दिशा में न लगवाएं लाइट
घर के हाल या लिविंग रूम की पश्चिम दिशा में कभी भी लाइट नहीं लगवानी चाहिए। Vastu Tips इस दिशा के अलावा आप चाहें तो कहीं भी लाइटिंग करवा सकते हैं। हॉल या लिविंग रूम की उत्तर दिशा में ट्यूबलाइट लगाना अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में शांति बनी रहती है और लड़ाई-झगड़े कम होते हैं।

टीप :- इस खबर में दी गई सभी जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं, इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है, जिसे अलग-अलग वेबसाइट के माध्यम से बनाया गया है, TCP 24 इसकी पुष्टि नहीं करता है, अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट ज्योतिषी से सलाह ले.

Next Story