Begin typing your search above and press return to search.
Horoscope

Shani Gochar 2023 : इन 3 राशि वालों के अच्छे दिन होंगे शुरू, शनिदेव करेंगे शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश, कहीं आपकी राशि भी तो नहीं इनमें शामिल

viplav
27 Feb 2023 6:02 PM GMT
Shani Gochar 2023
x

नई दिल्ली। Shani Gochar 2023 : शनि इस साल राशि परिवर्तन करने के बाद 06 मार्च को कुंभ राशि में उदय होंगे फिर इसके कुछ ही दिन बाद यानी 14 मार्च को शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष में शनि ग्रह का प्रमुख स्थान होता है। इनकी चाल में परिवर्तन करने पर देश-दुनिया …

Shani Gochar 2023

नई दिल्ली। Shani Gochar 2023 : शनि इस साल राशि परिवर्तन करने के बाद 06 मार्च को कुंभ राशि में उदय होंगे फिर इसके कुछ ही दिन बाद यानी 14 मार्च को शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष में शनि ग्रह का प्रमुख स्थान होता है। इनकी चाल में परिवर्तन करने पर देश-दुनिया के साथ सभी राशियों के ऊपर भी प्रभाव पड़ता है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं।

Shani Gochar 2023 : यह किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या बहुत ही कष्टकारी मानी जाती है। आपको बता दें शनि इस साल 17 जनवरी 2023 को मकर से कुंभ राशि में आ थे और अब राहु के आधिप्य वाले नक्षत्र शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु और शनि देव की आपस में मित्रता का भाव होता है।
Shani Gochar 2023 : इस कारण से कुछ राशि के लोगों के ऊपर इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे राशियां जिसे शनि के नक्षत्र परिवर्तन का सबसे ज्यादा लाभ मिलने के संकेत हैं।
वृषभ राशि
Shani Gochar 2023 : शनि का नक्षत्र परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। शनिदेव आपकी कुंडली में केंद्र त्रिकोण में विराजमान होंगे। ऐसे में नौकरीपेशा जातकों के लिए नौकरी में कई तरह के सुनहरे अवसरों की प्राप्ति होगी। अचानक से धन लाभ होगा और कई तरह के बेहतरीन मौके मिलेंगे।

Shani Gochar 2023 : जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है। प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है। कुल मिलाकर यह नक्षत्र परिवर्तन छात्रों के लिए शुभ रहेगा। निवेश के नजरिए से आपके लिए सुनहरा मौका है।

सिंह राशि

Shani Gochar 2023 : सिंह राशि के लिए शनिदेव का नक्षत्र परिवर्तन शुभ और फलदायी रह सकता है। यह आपकी कुंडली में सातवें भाव में होगा। ऐसे में जो लोग किसी के साथ कोई व्यापार साझेदारी में करते हैं उनको अच्छा मुनाफा हो सकता है। नौकरी के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। अधूरे पड़े हुए कामों में तेजी आएगी। जीवन साथी का अच्छा साथ मिलेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है।

मकर राशि

Shani Gochar 2023 : मकर राशि वालों के लिए शनि का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश अच्छा और शुभ संकेत है। यह आपके दूसरे भाव में होगा। ऐसे में आपके सभी के साथ संबंध अच्छा रहेगा। कमाई और धन एकत्रित करने का अच्छा मौका हासिल होगा। कई दिनों की यात्रा पर जा सकते हैं जिससे आपके मन में कई-कई तरह की योजनाएं आएंगी। आपको आकस्मिक धन लाभ के बेहतरीन मौके मिलेंगे।
Next Story