Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : किसानों की 13वीं किस्त का इंतजार खत्म, पीएम मोदी ने खातों में ट्रांसफर किए 16 हजार करोड़ रुपए, अगर किस्त नहीं आई है करें ये काम?

viplav
27 Feb 2023 12:13 PM GMT
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
x

नई दिल्ली। PM Kisan Samman Nidhi Yojana : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 27 फरवरी को किसान सम्मान निधि की 13वीं किश्त जारी की। कर्नाटक के बेलगावी से 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में किस्त ट्रांसफर की गई। 13वीं किश्त के रुपए में 16 हजार करोड़ रुपए किसानों को दिए गए। इस योजना …

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

नई दिल्ली। PM Kisan Samman Nidhi Yojana : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 27 फरवरी को किसान सम्मान निधि की 13वीं किश्त जारी की। कर्नाटक के बेलगावी से 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में किस्त ट्रांसफर की गई। 13वीं किश्त के रुपए में 16 हजार करोड़ रुपए किसानों को दिए गए। इस योजना के तहत सरकार हर साल किसानों के अकाउंट में 2-2 हजार रुपए की तीन किस्तों में 6000 रुपए ट्रांसफर करती है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : इस योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को 2-2 हजार रुपए की तीन किस्तें, साल में (कुल 6000 रुपए), दी जाती हैं। स्कीम के तहत पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त-नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर-मार्च के बीच जारी की जाती है। इस योजना की शुरुआत 2019 में किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए की गई थी।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : योजना के पात्र लाभार्थी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के जरिए भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा स्थानीय पटवारी, राजस्व अधिकारी और योजना के लिए राज्य सरकार की ओर से नामित नोडल अधिकारी ही किसानों का रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं।

अगर किस्त नहीं आई है तो क्या करें?

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : अगर आपको इस योजना के रजिस्ट्रेशन में कोई परेशानी आ रही है, या आपकी किस्त से जुड़ी कोई समस्या है, या कोई और अन्य सवाल है तो इसके लिए आपको PM किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर फार्मर कॉर्नर में हेल्प डेस्क पर जाना होगा।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : हेल्प डेस्क पर क्लिक करने के बाद यहां आप अपना आधार नंबर, अकाउंट नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें। गेट डिटेल्स क्लिक करने पर क्वेरी फॉर्म आ जाएगा। यहां ड्रॉप डाउन में अकाउंट नंबर, पेमेंट, आधार और अन्य समस्याओं से जुड़े ऑप्शन दिए गए हैं। अपनी समस्या के हिसाब से इसे चुने और नीचे इसका विवरण भी लिखे। अब इसे सब्मिट करें।

Next Story