- Home
- /
- Breaking News
- /
- CG NEWS : CM बघेल ने...
CG NEWS : CM बघेल ने पंडित श्यामाचरण शुक्ल की जयंती पर पुष्प अर्पित कर किया नमन, कहा - प्रगति एवं सामाजिक योगदान के लिए उनको सदैव याद रखा जाएगा...
रायपुर। CG NEWS मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित श्यामाचरण शुक्ल की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, सरल व्यक्तित्व के धनी, अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्यामाचरण शुक्ल …
रायपुर। CG NEWS मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित श्यामाचरण शुक्ल की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, सरल व्यक्तित्व के धनी, अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्यामाचरण शुक्ल जी की जयंती पर सादर नमन।
अविभाजित मध्यप्रदेश की प्रगति एवं सामाजिक योगदान के लिए उनको सदैव याद रखा जाएगा।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 27, 2023
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, उत्तरप्रदेश के पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू और गुरदीप सिंह सप्पल भी उपस्थित थे. मुख्यमंत्री बघेल ने शुक्ल के साथ बिताए समय को याद करते हुए कहा कि श्यामाचरण जी सरल सहज व्यक्तित्व के धनी होने के साथ एक कर्मठ राजनेता थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ और अविभाजित मध्यप्रदेश के लोगों की बेहतरी के लिए अनेक कार्य किए जिनके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।