Begin typing your search above and press return to search.
NATIONAL

Bhanu Saptami 2023: भानु सप्तमी आज, सूर्य देव के चमत्कारी मंत्र हर काम में दिलाएंगे सफलता, व्रत रखने से बढ़ती है याददाश्त और मन होता है शांत...

Sharda Kachhi
26 Feb 2023 2:45 AM GMT
Bhanu Saptami 2023
x

Bhanu Saptami 2023: फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को भानु सप्तमी के नाम से जाना जाता है। हिन्दू धर्म में सप्तमी का अपना एक अलग ही महत्त्व है। आज के दिन खासतौर पर सूर्य देव की पूजा की जाती है। शास्त्रों के मुताबिक सूर्य देव की पूजा करने से व्यक्ति को समाज …

Bhanu Saptami 2023Bhanu Saptami 2023: फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को भानु सप्तमी के नाम से जाना जाता है। हिन्दू धर्म में सप्तमी का अपना एक अलग ही महत्त्व है। आज के दिन खासतौर पर सूर्य देव की पूजा की जाती है। शास्त्रों के मुताबिक सूर्य देव की पूजा करने से व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान मिलता है और वह खूब ऊंचाइयों को छूता है। तो आइए जानते हैं कि कौन से शुभ मुहूर्त में सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए।

सूर्य को ऊर्जा का प्रतीक कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन पूरे मन से सूर्य की उपासना करें तो हर तरह के पाप और दुखों खत्म हो जाते हैं। ग्रंथों में कहा गया है कि सूर्य देव को अर्घ्य देने से याददाश्त अच्छी होती है और मन में शांति रहती है।

व्रत और पूजा के फायदे
सूर्य देव को सभी ग्रहों में श्रेष्ठ माना गया है। इस दिन जो भी भक्त सूर्य देव की पूजा अर्चना करते समय आदित्य ह्रदयं और अन्य सूर्य स्त्रोत का पाठ करेंगे और इसे सुनने वालों को भी शुभ फल मिलेगा। इस दिन सुबह उठकर जो भी भक्त पूरे विधि-विधान के साथ भानु सप्तमी का व्रत रखता है उसे मनचाहा फल मिलता है।

माना जाता है कि जो भक्त भी इस दिन गंगा स्नान करके सूर्य भगवान को जल अर्पित करता है उसकी आयु लंबी होती है, उसकी काया निरोगी रहती है और उसे कभी भी धन की कमी नहीं होती है। जो भक्त भी इस विशेष दिन दान-पुण्य करते हैं उनके घर में हमेशा धन-धान्य भरा रहता है।

सूर्य देव के मंत्र: आज के इस शुभ मुहूर्त में सच्चे मन से इन मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति को जीवन में कभी भी मुश्किल नहीं उठानी पड़ती।

ॐ मित्राय नमः।

ॐ रवये नमः।

ॐ सूर्याय नमः।

ॐ भानवे नमः।

ॐ खगाय नमः।

ॐ पूष्णे नमः।

ॐ हिरण्यगर्भाय नमः।

ॐ मरीचये नमः।

Next Story