Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

BREAKING NEWS : Sonia Gandhi ले सकती है राजनीति से संन्यास! सभा को संबोधित करते हुए दिया संकेत, कहा - भारत जोड़ो यात्रा के साथ मेरी पारी समाप्त हो सकती, देखें VIDEO ...

Sharda Kachhi
25 Feb 2023 8:44 AM GMT
BREAKING NEWS : Sonia Gandhi ले सकती है राजनीति से संन्यास! सभा को संबोधित करते हुए दिया संकेत, कहा - भारत जोड़ो यात्रा के साथ मेरी पारी समाप्त हो सकती, देखें VIDEO ...
x

BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर में कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय महाधिवेशन चल रहा है। सोनिया गांधी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार संवैधानिक मूल्यों को कुचल रही है कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को राजनीति से अपनी सेवानिवृत्ति की …

BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर में कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय महाधिवेशन चल रहा है। सोनिया गांधी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार संवैधानिक मूल्यों को कुचल रही है

कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को राजनीति से अपनी सेवानिवृत्ति की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनकी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही समाप्त हो सकती है। उन्होंने कहा कि यात्रा एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में आई है। इसने साबित कर दिया है कि भारत के लोग सद्भाव, सहिष्णुता और समानता चाहते हैं।

छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन का शनिवार को दूसरा दिन है। कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज के कार्यक्रमों की शुरुआत करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान राहुल गांधी, सीएम भूपेश बघेल समेत आदि नेता मौजूद रहे।

महाधिवेशन में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सभा को संबोधित किया। कांग्रेस पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन में सोनिया गांधी ने कहा है कि 'कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मेरी राजनीतिक पारी का अंतिम पड़ाव हो सकती है। उन्होंने संबोधन के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। सोनिया गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार ने एजेंसियों पर कब्जा कर लिया है।

सोनिया गांधी के भाषण प्रमुख बातें…

सोनिया गांधी ने कहा कि, दलितों अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहा है। हर संस्था का दुरुप्रयोग किया जा रहा है। संविधान के मूल्यों पर चोट की जा रही है।आगे और कठिन वक्त है।

सोनिया ने भारत जोड़ो यात्रा को देश में प्रेम सद्भाव और समानता के लिए एक टर्निंग पॉइंट बताया। उन्होंने कहा कि राहुल जी की लगन और निष्ठा से यात्रा सफल रही। उन्होंने यात्रा में शामिल सभी लोगों और कार्यकर्ताओं को भी इसकी सफलता के लिए बधाई दी।

उन्होंने कहा, 2004 और 2009 में हमारी जीत के साथ-साथ डॉ. मनमोहन सिंह के कुशल नेतृत्व ने मुझे व्यक्तिगत संतुष्टि दी, लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हुई, जो कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई।

इससे पहले कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन के दूसरे दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शुरुआत करते हुआ सेवा, संघर्ष, बलिदान, सबसे पहले हिंदुस्तान का नारा दिया। अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र की भाजपा सरकार पर प्रहार किया. खरगे ने कहा कि आज सेंट्रल एजेंसी की मदद से चुनी हुई सरकारों को गिराया जा रहा है। यहां तक कि कांग्रेस महाधिवेशन को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन छत्तीसगढ़ के चीफ मिनिस्टर और कांग्रेस नेताओं ने डटकर मुकाबला किया। ऐसे लड़ना और मुकाबला करना सीखना होगा, रोने से काम नहीं चलेगा। खरगे ने अडानी-अंबानी का नाम लिए बिना भी केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला।

Next Story