Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

5 Vastu Tips For Good Luck : घर के मेन डोर पर इन तरीकों को अपनाने से नहीं होगी धन की कमी, बढ़ेगी सकारात्मक ऊर्जा

Sharda Kachhi
22 Feb 2023 2:14 AM GMT

5 Vastu Tips For Good Luck हर व्यक्ति कड़ी मेहनत अपने जीवन सुखमय बनाने और जरुरत के वक्त पर काम आने वाले पैसपो के लिए करता है। । अपने इस सपने को पूरा करने के लिए लिए लोग कड़ी मेहनत करके पैसा भी कमाते हैं, लेकिन कई बार हमें अपनी मेहनत के अनुरूप फल नहीं …

5 Vastu Tips For Good Luck5 Vastu Tips For Good Luck हर व्यक्ति कड़ी मेहनत अपने जीवन सुखमय बनाने और जरुरत के वक्त पर काम आने वाले पैसपो के लिए करता है। । अपने इस सपने को पूरा करने के लिए लिए लोग कड़ी मेहनत करके पैसा भी कमाते हैं, लेकिन कई बार हमें अपनी मेहनत के अनुरूप फल नहीं मिलता है, जिससे हम परेशान हो जाते हैं।

इसके अलावा कई बार बेवजह धन भी खर्च हो जाता है। वास्तुशास्त्र में बताया गया है कि घर में वास्तु दोष होने पर परिवार की तरक्की में रुकावटें आती हैं और धन भी नहीं टिकता। आप वास्तु से जुडी हुई छोटी-छोटी बातें ध्यान में रखकर जीवन में सुख-समृद्धि और तरक्की प्राप्त कर सकते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीजों के मुख्य दरवाजे पर होने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इनके मुख्य दरवाजे पर होने से नकारात्मकता दूर होती है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है। तो चलिए जानते हैं वास्तु के आसान से उपाय जिसको करने से आपका घर धन-धान्य से भरा रहेगा।

ना करें ये गलतियां – 5 Vastu Tips For Good Luck

घर का साफ़ होना, विशेष रूप से मुख्य प्रवेश द्वार, सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। मुख्य द्वार के पास कूड़ेदान, टूटी कुर्सियों या स्टूल न रखें। मुख्य द्वार में हमेशा एक दहलीज (संगमरमर या लकड़ी) होनी चाहिए, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यह नेगेटिव वाइब्स को अपने में समेत लेता है और केवल सकारात्मक ऊर्जा को ही गुजरने देता है।

नकारात्मक ऊर्जा को ऐसे करें दूर – 5 Vastu Tips For Good Luck

अगर आप भी अपने घर सेर नेगेटिव वाइब्स को दूर करना चाहते है तो वास्तु शास्त्र के अनुसार, प्रवेश द्वार पर काले घोड़े की नाल भी लटकाई जा सकती है। मुख्य द्वार को दिव्य प्रतीकों जैसे ॐ, स्वास्तिक, क्रॉस आदि से सजाएं और रंगोली को फर्श पर लगाएं, क्योंकि वे शुभ माने जाते हैं और सौभाग्य को आकर्षित करते हैं।

मुख्य द्वार पर लगाएं तांबे का सूर्य – 5 Vastu Tips For Good Luck

माना जाता है कि घर के मेन डोर पर सूर्य देव (Lord Shani) की प्रतिमा लगाना शुभ होता है। बाजार से तांबे का सूर्य प्रतिम लेकर अपने घर के मुख्य दरवाजे के ऊपर लगाएं। सूर्य ग्रहों का राजा है। आते-जाते समय सूर्य प्रतिमा के दर्शन कर सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना भी करें। इससे सभी ग्रहों के दोष दूर होंगे और घर में पॉजिटिविटी भी बनी रहेगी। ये उपाय आपकी हर परेशानी दूर कर सकता है।

गणेशजी का चित्र घर के मुख्य द्वार पर लगाने से बनेगे सफलता के योग – 5 Vastu Tips For Good Luck

अगर घर में कोई भी वास्तु दोष हो तो मुख्य दरवाजे के ऊपर भगवान श्रीगणेश का चित्र या टाइल्स इस प्रकार लगवाएं की उनकी पीठ बाहर की तरफ हो और मुख अंदर की ओर। ऐसा करने से आपकी घर में दरिद्रता प्रवेश नहीं कर पाएगी और आपको हर काम में सफलता मिलने के योग भी बनेंगे।

घर के दरवाजे पर दोनों तरफ शमी का पौधा रखें – 5 Vastu Tips For Good Luck

वास्तु शास्त्र के मुताबिक़, घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ शमी का पौधा रखना शुभ माना जाता है। शमी को दो पौधे घर के मेन डोर के दोनों और लगाएं और रोज इनमें पानी डाले। इससे आपका बुरा समय टल जाएगा और नकारत्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाएगी। रोज इन पौधों में पानी डालने से आपका गुड लक भी बढ़ता जाएगा। मान्यता के मुताबिक शमी का पौधा शनिदेव से संबधित है।

मां लक्ष्मी के पैर के चिन्ह – 5 Vastu Tips For Good Luck

वास्तु शास्‍त्र के अनुसार आप घर के मुख्य दरवाजे पर लक्ष्मी जी के पैर के चिन्ह बना सकते हैं। इससे घर में धन-दौलत और समृद्धि आती है। रोली से लक्ष्मी जी के पैर बनाना बहुत ही शुभ माना जाता है।

इन शुभ चिह्न से होगा फायदा – 5 Vastu Tips For Good Luck

वास्तु शास्त्र के मुताबिक नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ शुभ-लाभ लिखना चाहिए। ये बहुत शुभ माना जाता है।

टीप :- इस खबर में दी गई सभी जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं, इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है, जिसे अलग-अलग वेबसाइट के माध्यम से बनाया गया है, TCP 24 इसकी पुष्टि नहीं करता है, अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट ज्योतिषी से सलाह ले.

Next Story