Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

CG News : ऑनलाइन जारी हुआ पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 8 करोड़ 63 लाख रूपए की राशि...

Sharda Kachhi
20 Feb 2023 6:42 AM GMT
CG News : ऑनलाइन जारी हुआ पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 8 करोड़ 63 लाख रूपए की राशि...
x

रायपुर। CG News मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण के लिए आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 8 करोड़ 63 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी की। देखें वीडियो  https://www.facebook.com/watch/?v=464414892457004 गोधन …

रायपुर। CG News मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण के लिए आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 8 करोड़ 63 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी की।

देखें वीडियो

https://www.facebook.com/watch/?v=464414892457004

गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी के एवज में विक्रेताओं को अंतरित की गई 4.76 करोड़ रूपए की राशि में से मात्र 2.06 करोड़ की राशि कृषि विभाग द्वारा तथा 2.70करोड़ रूपए का भुगतान स्वावलंबी गौठानों द्वारा किया गया है। राज्य में अब तक 5064 गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं, जो स्वयं की जमा पूंजी से गोबर क्रय करने लगे हैं। स्वावलंबी गौठानों द्वारा अब तक 43.19 करोड़ रूपए का गोबर स्वयं की राशि से क्रय कर भुगतान किया गया है।

साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य योजना आयोग द्वारा सतत विकास लक्ष्यों की मॉनिटरिंग के लिए तैयार की गई 'छत्तीसगढ़ एस. डी. जी. डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट 2021' का विमोचन किया एवं 'एस. डी. जी. डैशबोर्ड' लांच किया।

Next Story