Begin typing your search above and press return to search.
ajabgazab

Ajab-Gajab : रसगुल्ले को लेकर शादी में हुआ विवाद, दुल्हन के मौसा की पीट-पीटकर हत्या, शादी समारोह में पसरा मातम...

Sharda Kachhi
18 Feb 2023 12:58 PM GMT

मैनपुरी : शादी के घरों में आपने अक्सर घराती और बाराती के बीच झगड़ा होते हुए देखा होगा। मगर उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां महज एक छोटी सी बात पर हुए विवाद से शादी के घर में मातम छा गया। ये पूरा विवाद महज …

Ajab-Gajabमैनपुरी : शादी के घरों में आपने अक्सर घराती और बाराती के बीच झगड़ा होते हुए देखा होगा। मगर उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां महज एक छोटी सी बात पर हुए विवाद से शादी के घर में मातम छा गया। ये पूरा विवाद महज रसगुल्ले को लेकर हुआ था।

दरअसल, रणबीर सिंह नाम का एक शख्स अपने साले रामकिशोर के साथ बीकापुर में अपने साढ़ू की लड़की की शादी में आया था। ये एक लड़की की शादी में आये थे। जहां पर आए बारातियों के खाना खाने के बाद रसगुल्ले की चोरी शुरू हो गई। हैरानी की बात तो ये है कि ये रसगुल्ला (Rasgulla) गांव के ही दो युवक चुरा रहे थे।

दोनों युवक रसगुल्लों से भरी बाल्टी लेकर जाने लगे तो रणबीर और रामकिशोर ने उन्हें रोका जिसकी वजह से ये झगड़ा शुरू हुआ फिर ये झगड़ा मारपीट में बदल गया। जिसकी वजह से दुल्हन के मौसा यानि रणबीर सिंह की कई लोगों ने मिलकर पीट-पीटकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक दूसरे शख्स को गंभीर हालात में सैफई के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Next Story