Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

IPL 2023 Schedule Announced : BCCI ने आईपीएल 2023 का शेड्यूल किया जारी, 31 मार्च को हार्दिक और धोनी की टीम के बीच होगी भिड़ंत, इस दिन होगा फाइनल मुकाबला 

viplav
17 Feb 2023 12:30 PM GMT
IPL 2023 Schedule Announced
x

नई दिल्ली। IPL 2023 Schedule Announced : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें सीजन का शेड्यूल जारी हो गया है। शुक्रवार (17 फरवरी) को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बताया कि पहला मैच 31 मार्च को गत विजेता गुजरात टाइटंस और चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। IPL 2023 Schedule …

IPL 2023 Schedule

नई दिल्ली। IPL 2023 Schedule Announced : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें सीजन का शेड्यूल जारी हो गया है। शुक्रवार (17 फरवरी) को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बताया कि पहला मैच 31 मार्च को गत विजेता गुजरात टाइटंस और चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा।

IPL 2023 Schedule Announced : इसका मतलब है कि युवा स्टार हार्दिक पांड्या के सामने पहले ही मैच में अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी की चुनौती होगी। 28 मई को फाइनल मैच खेला जाएगा। उद्घाटन और फाइनल दोनों मैचों का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।

IPL 2023 Schedule Announced : 52 दिनों में 10 टीमों के बीच 70 लीग मैच खेले जाएंगे। उसके बाद प्लेऑफ के चार मैच खेले जाएंगे। इस तरह टूर्नामेंट में कुल 74 मैच होंगे। 18 डबल हेडर (एक दिन में दो मुकाबले) होंगे। देश भर के कुल 12 मैदानों पर सारे मुकाबले खेले जाएंगे। एक टीम लीग दौर में सात मैच अपने घरेलू मैदान और सात मैच विपक्षी टीम के मैदान पर खेलेगी। पिछली बार गुजरात टाइटंस ने फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब जीता था। वह पहली बार आईपीएल में खेला था। उसने पहले ही प्रयास में कामयाबी हासिल कर ली थी।

4 साल बाद होमग्राउंड पर खेलेंगी टीमें

IPL 2023 Schedule Announced : आईपीएल 2019 के बाद पहली बार सभी टीमों के होमग्राउंड पर खेला जाएगा। 2020 में कोरोनावायरस महामारी के कारण यूएई में टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था। वहीं, 2021 में भारत के कुछ मैदानों पर मैच खेले गए थे, लेकिन बीच में कोरोना महामारी के कारण उसे बीच में रोका गया था और वह यूएई में पूरा हो गया था। 2022 में टूर्नामेंट पूरी तरह भारत में खेला गया था, लेकिन मुंबई-पुणे में लीग और अहमदाबाद-कोलाकात में प्लेऑफ मैच हुए थे।

IPL 2023 Schedule Announced : अब तक आईपीएल जीतने वाली टीमें:

टीम कितनी बार चैंपियन कब-कब जीती
मुंबई इंडियंस 5 2013, 2015, 2017, 2019, 2020
चेन्नई सुपरकिंग्स 4 2010, 2011, 2018, 2021
कोलकाता नाइटराइडर्स 2 2012, 2014
राजस्थान रॉयल्स 1 2008
गुजरात टाइटंस 1 2022
डेक्कन चार्जर्स
(अब टीम नहीं है)
1 2009
Next Story