Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Ajab-Gajab : साढ़े तीन फीट के इमरान की तलाश आखिरकार हुई पूरी, मिल गई 3 फीट की दुल्हनियां, देखें वीडियों...

Sharda Kachhi
17 Feb 2023 5:35 AM GMT
Ajab-Gajab
x

अलीगढ़ः उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक दुल्हन और दूल्हे की जोड़ी चर्चा का विषय बन गई है। अलीगढ़ के जीवनगढ़ गली नंबर 8 के रहने वाले इमरान की दुलहन पाने की मुराद तब पूरी हो गई जब उनकी मुलाकात 22 साल की खुशबू से हुई। सात भाई-बहनों में सबसे छोटे इमरान कद में काफी …

Ajab-Gajabअलीगढ़ः उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक दुल्हन और दूल्हे की जोड़ी चर्चा का विषय बन गई है। अलीगढ़ के जीवनगढ़ गली नंबर 8 के रहने वाले इमरान की दुलहन पाने की मुराद तब पूरी हो गई जब उनकी मुलाकात 22 साल की खुशबू से हुई। सात भाई-बहनों में सबसे छोटे इमरान कद में काफी छोटे रह गए थे, जिस वजह से उनके परिवार वालों को उनके लिए दुलहन खोजने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी। अब इमरान को उनकी जीवनसंगिनी मिल गई हैं।

READ MORE :
Rashi Parivartan 2023 : इस महीने होगा साल 2023 का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन, सभी 12 राशि वाले होंगे प्रभावित, जाने अपना हाल

अलीगढ़ के जीवनगढ़ के रहने वाले 26 साल के इमरान की ऊंचाई करीब 3 फीट 4 इंच है। कम हाइट होने के कारण इमरान को उनके कद की दुल्हन नहीं मिल रही थी। भाइयों और बहनों की शादी के बाद मेहनतकश इमरान अपनी मां के साथ रहता है और दोधपुर में एक होटल में काम कर अपना और अपनी मां का पूरा ख्याल रखता है। कुछ दिन पहले इमरान ने अपनी मां बिरजिस की आंख का ऑपरेशन भी कराया था। कहा गया है कि नेक इरादा रखने वालों की मदद खुदा भी करता है। ऐसा ही इमरान के साथ हुआ। मां को पटवारी नगला भगवानगढ़ में रहने वाली खुशबू जिसकी ऊंचाई 3 फीट है , के बारे में पता चला। उन्होंने तत्काल उससे संपर्क किया और निकाह के लिए हामी भर दी।

जीवनगढ़ गली नंबर 8 निवासी इमरान का निकाह रविवार को पटवारी नगला की रहने वाली खुशबू के साथ धूमधाम से हुआ। शादी करने के बाद दोनों दूल्हा-दुल्हन परिवार जनों के साथ बहुत खुश हैं। इमरान के बड़े भाई शाहनवाज खान ने बताया कि इस शादी से दोनों बहुत खुश हैं। वही पड़ोस में रहने वाले आमिर रशीद ने कहा कि ऊपरवाला जोड़ियां बनाकर भेजता है। जिसका उदाहरण इमरान और खुशबू की शादी है। इमरान और खुशबू इस बंधन से काफी खुश हैं।

Next Story