- Home
- /
- Chhattisgarh
- /
- CG Political News : CM...
CG Political News : CM भूपेश बघेल ने जनगणना में देरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना, बोले - देश में गरीबी इसलिए बढ़ी, क्योंकि केंद्र ने जनगणना नहीं कराया
रायपुर। CG Political News : जनगणना को टाले जाने पर मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। बालोद और राजनांदगांव के दौरे पर रवाना होने से पहले रायपुर हैलिपेड में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जनगणना नहीं कराना केंद्र सरकार की नाकामी है। CG Political …
रायपुर। CG Political News : जनगणना को टाले जाने पर मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। बालोद और राजनांदगांव के दौरे पर रवाना होने से पहले रायपुर हैलिपेड में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जनगणना नहीं कराना केंद्र सरकार की नाकामी है।
CG Political News : उन्होंने भाजपा नेताओं को भी कहा कि वो केंद्र सरकार से मांग करें कि जनगणना हो, ताकि देश के सामने वास्तविक आंकड़ा आ सके। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि देश में गरीबी इसलिए बढ़ी है क्योंकि वास्तविक आंकड़े नहीं है और केंद्र सरकार जनगणना नहीं करा रही है।
CG Political News : मुख्यमंत्री ने कहा कि CAA और NRC के चक्कर में जनगणना नहीं रोका चाहिये। मुख्यमंत्री ने रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को केंद्र सरकार से मांग कराना चाहिये, कि जनगणना करायें।
नाटक-नौटंकी बंद करके भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को जनगणना की माँग करनी चाहिए। pic.twitter.com/3hQlNw2nXg
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 16, 2023