Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : मुख्यमंत्री बघेल आज बालोद और राजनांदगांव जिले का करेंगे दौरा, छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का करेंगे अनावरण... 

Sharda Kachhi
16 Feb 2023 3:15 AM GMT

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद और राजनांदगांव जिले के भ्रमण पर रहेंगे। वे इस दौरान राजनांदगांव में शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम और अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे तथा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत 16 फरवरी दोपहर …

CG Newsरायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद और राजनांदगांव जिले के भ्रमण पर रहेंगे। वे इस दौरान राजनांदगांव में शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम और अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे तथा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत 16 फरवरी दोपहर 12.00 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 12.30 बजे बालोद जिले अंतर्गत ग्राम-पीपरछेड़ी पहुंचेंगे। वे पीपरछेड़ी से दोपहर 1.20 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 1.40 बजे पी.टी.एस. राजनांदगांव हेलीपेड पहुंचेंगे।

भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2022-23 के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल

वे वहां राजनांदगांव में 1.45 बजे से 2.15 बजे तक शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे और 2.45 बजे शिवाजी पार्क, बूढ़ासागर राजनांदगांव में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल अपरान्ह 3.15 बजे अन्तर्राष्ट्रीय एक्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में 79 वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2022-23 के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होने के पश्चात् 4.45 बजे पी.टी.एस. राजनांदगांव हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर शाम 5.10 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Next Story