Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Big News : कुत्ते ने जान दे कर निभाई अपनी वफादारी, जवानों के साथ गस्त में निकले कुत्ते ने नक्सलियों के मंसूबो पर फेरा पानी, IED बम की चपेट में आकर हुआ शहीद, कई जवानों की बचाई जान…

Sharda Kachhi
16 Feb 2023 5:14 AM GMT

नारायणपुर : नक्सलियों के टैक्टिकल काउंटर ऑफ ऑफेंसिव कैंपैन (TCOC) शुरू होते ही नारायणपुर जिले में नक्सली गतिविधियां बढ़ने लगी है। बढ़ती नक्सलियों गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है। छोटेडोंगर के भाजपा नेता सागर साहू की हत्या के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जान से मारने …

CG Big News

नारायणपुर : नक्सलियों के टैक्टिकल काउंटर ऑफ ऑफेंसिव कैंपैन (TCOC) शुरू होते ही नारायणपुर जिले में नक्सली गतिविधियां बढ़ने लगी है। बढ़ती नक्सलियों गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है। छोटेडोंगर के भाजपा नेता सागर साहू की हत्या के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इसी बीच बुधवार की सुबह धनोरा थाना से गस्त सर्च अभियान में निकले जवानों को टारगेट करने के लिए नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से एक स्वान की मौत हो गई है। वही आइटीबीपी 29 बटालियन के एक जवान घायल हुए हैं। जिनका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट गांव के देसी कुत्ते ने अपनी जान देकर अपनी वफादारी दिखाया हैं।

CG Big News

यह गांव वाला देसी कुत्ता अक्सर कैंप आया करता था। इस दौरान उसे खाने पीने की चीजें दे दिया करते थे. जिसके बाद से जवानों के साथ सर्च अभियान में कुत्ता भी आगे-आगे चलता था। उन्होंने बताया की घटना के वक्त नक्सलियों द्वारा लगाए बम को सूंघते हुए कुत्ता बम के पास पहुंच गया और बैठ गया। बम से उठते ही आंखों के सामने जोरदार धमाका हो गया। जिसके बाद बम के छर्रे से जवान घायल हो गए। उन्होंने बताया की बम की चपेट में आने से कुत्ते की मौत हो गई।

Next Story