Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Shukra Gochar 2023 : शुक्र का मीन राशि में प्रवेश, इन राशि वालों के अच्छे दिन शुरू, जाने अपनी राशि का हाल 

vishal kumar
15 Feb 2023 6:27 PM GMT
Shukra Gochar 2023
x

नई दिल्ली। Shukra Gochar 2023 : आज शुक्र ने मीन राशि में प्रवेश कर लिया है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष में शुक्र को महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह के शुभ होने पर मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। शुक्र के राशि …

Shukra Gochar 2023

नई दिल्ली। Shukra Gochar 2023 : आज शुक्र ने मीन राशि में प्रवेश कर लिया है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष में शुक्र को महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह के शुभ होने पर मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। शुक्र के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो गए हैं तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

मेष राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन अशांत रहेगा। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक शांति भी रहेगी। फिर भी संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व विवादों से बचें। माता का सान्निध्य मिलेगा। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।

मिथुन राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा, परंतु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। व्यर्थ के क्रोध व विवादों से बचने का प्रयास करें। 16 फरवरी के बाद शैक्षिक कार्यों में कुछ सुधार हो सकता है।

कर्क राशि- मन परेशान रहेगा। व्यर्थ के क्रोध से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 16 फरवरी के बाद माता का सान्निध्य मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

सिंह राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा।

कन्या राशि- मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी।

तुला राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा, परंतु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक राशि- न में शांति व प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। पिता का सान्निध्य मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है।

धनु राशि- मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मकर राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। संचित धन में कमी आ सकती है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।

कुंभ राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु बातचीत में संयत रहें। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। अफसरों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी कार्यों में भागदौड़ रहेगी।

मीन राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु मन अशांत भी हो सकता है। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

Next Story