Begin typing your search above and press return to search.
Horoscope

Horoscope Today 14 Feb 2023 : सिंह और तुला राशि वालों की पूरी होगी प्यार की तलाश, बजरंगबली की बरसेगी कृपा, जानिए सभी 12 जातकों का हाल 

viplav
13 Feb 2023 6:32 PM GMT
Horoscope Today 24 Apr 2023
x

नई दिल्ली। Horoscope Today 14 Feb 2023 : सभी 12 राशि वालों के लिए आज दिन उतार चढाव भरा रहने वाला है। हर ग्रह का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर असर पड़ता है। आज यानी मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित है। आज के दिन भगवान …

Horoscope Today 9 Feb 2023

नई दिल्ली। Horoscope Today 14 Feb 2023 : सभी 12 राशि वालों के लिए आज दिन उतार चढाव भरा रहने वाला है। हर ग्रह का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर असर पड़ता है। आज यानी मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित है। आज के दिन भगवान हनुमान की सच्चे मन से पूजा पाठ करने वाले भक्तों पर कृपा जरूर बरसती है।

Horoscope Today 14 Feb 2023 : मेष राशि- मन परेशान हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। आय में वृद्धि भी होगी। मित्रों से भेंट होगी।

Horoscope Today 14 Feb 2023 : वृषभ राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। सम्मान की प्राप्ति होगी। यात्रा के योग हैं।

Horoscope Today 14 Feb 2023 : मिथुन राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। भाइयों के सहयोग से कारोबार के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कर्क राशि- मन परेशान रहेगा, परन्तु व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। विदेश भी जा सकते हैं। सुखद समाचार मिलेगा।

Horoscope Today 14 Feb 2023 : सिंह राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु अतिउत्साही होने से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी।

कन्या राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार के विस्तार के लिए भाई-बहनों से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

Horoscope Today 14 Feb 2023 : तुला राशि- मन प्रसन्न रहेगा। परन्तु बातचीत में संयत रहें। कारोबार में भाग-दौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। पिता का सानिध्य मिलेगा, परन्तु स्वास्थ का ध्यान भी रखें।

Horoscope Today 14 Feb 2023 : वृश्चिक राशि- मन शान्त रहेगा। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा, परन्तु बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त भी होंगे। कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं।

धनु राशि- वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी, परन्तु आत्संयत रहें। क्रोध से बचें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

Horoscope Today 14 Feb 2023 : मकर राशि- किसी मित्र का आगमन हो सकता है। मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कुंभ राशि- मन अशान्त हो सकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। माता का सानिध्य मिलेगा। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। तरक्की मिलेगी।

Horoscope Today 14 Feb 2023 : मीन राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। परन्तु किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। धन की प्राप्ति होगी।

Next Story