Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

CG FIRE NEWS : गन्ने की खेत में लगी भीषण आग, 15 एकड़ से अधिक फसल जलकर खाक, लाखों का हुआ नुकसान, किसानों में मचा हड़कंप...

Sharda Kachhi
14 Feb 2023 7:58 AM GMT

कवर्धा। CG FIRE NEWS जिले में एक किसान के गन्ने की खेत में भीषण आग लग गई। इससे 15 एकड़ से अधिक गन्ने की फसल जलकर खाक हो गई और लाखों का नुकसान हो गया। आग लगने से किसानों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। जानकारी …

कवर्धा। CG FIRE NEWS जिले में एक किसान के गन्ने की खेत में भीषण आग लग गई। इससे 15 एकड़ से अधिक गन्ने की फसल जलकर खाक हो गई और लाखों का नुकसान हो गया। आग लगने से किसानों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में लग गए। काफी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया गया। मामला बोड़ला थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, तरेगांव मैदान में लगे गन्ने के खेत में लगी भीषण आग लग गई। आग लगाने से किसान चतुर वर्मा को लाखों का नुकसान हो गया और 15 एकड़ से अधिक गन्ने की फसल जलकर खाक हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड की टीम की मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में लग गए। काफी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल गन्ने के खेत में आगे लगने का अज्ञात है।

Next Story