Begin typing your search above and press return to search.
Accident

CG Accident : तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने साइकिल सवार दंपत्ति को रौंदा, दोनों की गई जान...

Rohit Banchhor
12 Feb 2023 4:25 PM GMT
CG Accident
x

दुर्ग। CG Accident जिले के उतई थाना क्षेत्र में बीती रात एक तेज रफ्तार हाइवा ने साइकिल सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें दोनों की मौत हो गई। उतई पुलिस ने दुर्घटना के बाद हाइवा को जब्त कर लिया है। वहीं पंचनामा कार्रवाई कर पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले किया …

CG Accident

दुर्ग। CG Accident जिले के उतई थाना क्षेत्र में बीती रात एक तेज रफ्तार हाइवा ने साइकिल सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें दोनों की मौत हो गई। उतई पुलिस ने दुर्घटना के बाद हाइवा को जब्त कर लिया है। वहीं पंचनामा कार्रवाई कर पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले किया गया।

Read More : CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, अधेड़ की गई जान…

बता दें कि ग्राम पतोरा निवासी संतोष ठाकुर 40 वर्ष अपनी पत्नी यमुना ठाकुर 35 वर्ष के साथ साइकिल से शनिवार रात 10-11 बजे के करीब सैलूद से उतई की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान दुर्ग के जैन ट्रांसपोर्ट के हाइवा क्रमांक सीजी 07 सीए 8467 के चालक सेलूद से दुर्ग की तरफ जा रहा था। हाइवा काफी तेज रफ्तार में था। रात में ड्राइवर ने ध्यान नहीं दिया और पतोरा बस्ती में स्कूल के सामने साइकिल सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया।

Read More : CG Accident : ओव्हरटेक करने के दौरान तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी, पिता-पुत्र की गई जान, 4 बहनों की हालत गंभीर…

दुर्घटना के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को दुर्घटना की सूचना। पुलिस ने देखा कि महिला यमुना ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके पति संतोष ठाकुर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहां उचार के दौरान देर रात उसने दम तोड़ लिया। पुलिस ने मामले में दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हाइवा जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है।

Next Story