Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Transgender gave birth to a child : समलैंगिक जोड़े के घर गूंजी किलकारी, केरल के ट्रांस कपल ने दिया बच्चे को जन्म; शिशु का लिंग बताने से किया मना...

naveen sahu
9 Feb 2023 4:54 AM GMT

केरल : केरल में एक ट्रांसजेंडर कपल माता-पिता बने हैं। कपल ने यह जानकारी बुधवार को साझा की। इस जोड़े ने हाल ही में प्रेग्नेंसी की जानकारी भी शेयर की थी। माना जा रहा है कि ट्रांसजेंडर कपल के माता-पिता बनने का यह देश में पहला मामला है। कपल (Trans Couple) जहाद और जिया पवल …

Transgender gave birth to a childकेरल : केरल में एक ट्रांसजेंडर कपल माता-पिता बने हैं। कपल ने यह जानकारी बुधवार को साझा की। इस जोड़े ने हाल ही में प्रेग्नेंसी की जानकारी भी शेयर की थी। माना जा रहा है कि ट्रांसजेंडर कपल के माता-पिता बनने का यह देश में पहला मामला है।

कपल (Trans Couple) जहाद और जिया पवल केरल के कोझिकोड जिले के हैं। दोनों पहली बार माता- पिता बने हैं। ट्रांस पुरुष जहाद ने केरल के एक सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। जहाद का डिलीवरी अपडेट देते हुए जिया ने कहा कि बेबी और वे दोनों स्वस्थ हैं। इससे पहले जिया ने जहाद के प्रग्नेंट होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। जिसमें बताया गया था कि जहाद की स्त्री से पुरुष बनने के बाद भी कैसे प्रग्नेंसी संभव हुई।

READ MORE : CG Interesting News : छत्तीसगढ़ का यह मंदिर है मिसाल, हिंदू-मुस्लिम एक साथ टेकते हैं माथा, पट खुलते ही पहले जलता है लोबान, फिर होती है मां चंडी की पूजा, जानें क्यों छिड़ा ट्वीटर पर वार…

दोनों पहली बार माता- पिता बने हैं। ट्रांस पुरुष जहाद ने केरल के एक सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। जिया ने कहा कि बच्चा और जाहद स्वस्थ हैं। इससे पहले जहाद के प्रग्नेंट होने की जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी गई थी।

जिया और जाहद ये उम्मीद कर रहे थे उनके घर मार्च में किलकारी गूंजेगी। लेकिन करीब एक महीने पहले ही जहाद ने बच्चे को जन्म दे दिया। उन्होंने मलयालम भाषा में अपनी पोस्ट में एक तस्वीर के साथ लिखा, “युगों की प्रतीक्षा में आज (08/02/2023) बुधवार की सुबह 09:37 बजे 2.920 किग्रा वजनी हमारे सपने जोर-जोर से रोने की आवाज के साथ धरती पर सांस लेने लगे और अनखुली धुँधली आँखों में रोशनी महसूस होने लगी……. खुशी के आंसू… .. बिना किसी अन्य कठिनाई के सुरक्षित स्वर्गदूतों के हाथों में। यह कई लोगों का परिणाम हो सकता है जो प्रार्थना से जुड़ गए हैं…… उन लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद जो मेरे साथ रहे हैं और जिन्हें शब्दों में नहीं लिखा जा सकता है…..।”

Next Story