JEE Main Result 2023 : जेईई मेन का रिजल्ट जारी, 8 लाख छात्रों को इंतजार खत्म, 99.99% परसेन्टाइल के साथ अखिलेश बने रायपुर टॉपर

JEE Main Result 2023

रायपुर। JEE Main Result 2023 : ज्वॉइंट प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। पहले चरण में जेईई मेन 2023 पेपर-1 के लिए 8.6 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें 2.6 लाख छात्राएं और 6 लाख छात्र हैं। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

जेईई मेन पेपर-2 बीआर्क बी प्लानिंग के लिए 0.46 लाख ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें 21000 छात्राएं और 25 हजार छात्र हैं। एनटीए ने गुरुवार को आंकड़े जारी कर बताया कि पेपर-1 में 95.49 फीसदी अटेंडेंस दर्ज की गई है और यह अभी तक का सर्वाधिक है।

परिणामों में रायपुर के स्टूडेंट्स ने अच्छा परफार्मेंस दिया है। मिली जानकारी के अनुसार अखिलेश अग्रवाल ने 99.99 परसेन्टाइल के साथ मैथ्स मैं 100 परसेन्टाइल प्राप्त किया है। इसी प्रकार विराज लिल्हारे ने 99.98 परसेन्टसइल के साथ फिजिक्स और मैथ्स में 100 परसेन्टाइल स्कोर किया है। जबकि नमन शर्मा ने 99.95 परसेन्टाइल के साथ कैमिस्ट्री में 100 परसेन्टाइल स्कोर किया हैं। 10 स्टूडेंट्स ने 99.5 परसेन्टाइल, 14 स्टूडेंट्स ने 99 परसेन्टाइल, 44 स्टूडेंट्स ने 95 परसेन्टाइल एवं इससे ज्यादा एवं 84 स्टूडेंट्स ने 90 परसेन्टाइल एवं ज्यादा स्कोर किए हैं।

जेईई मेन 2023 परीक्षा 13 भाषाओं (अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू) में आयोजित की गई थी। पेपर एक (बीई/बीटेक प्रोग्राम) के लिए कुल 8,60,058 उम्मीदवारों में से 8,23,850 ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी है।

Back to top button