Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Marriage of Satta King : महादेव बुक के मास्टरमाइंड सौरभ की शादी, मंगेतर के लिए बनवाई 35 करोड़ की अंगूठी, बॉलीवुड सेलिब्रिटी लगाएंगे ठुमके...

Sharda Kachhi
6 Feb 2023 9:00 AM GMT

नई दिल्ली : सौरभ चंद्राकर…ये नाम आपने काफी सुना होगा। काफी पढ़ा होगा। ऑनलाइन सट्‌टा एप महादेव बुक का मास्टरमाइंड है सौरभ चंद्राकर। दुर्ग पुलिस के रिकार्ड में वह फरार है। उसकी शादी मलेशिया में होगी। उसने अपनी होने वाली पत्नी के लिए 35 करोड़ रुपए की डायमंड रिंग बनवाई है। शादी 13 फरवरी को …

Marriage of Satta Kingनई दिल्ली : सौरभ चंद्राकर…ये नाम आपने काफी सुना होगा। काफी पढ़ा होगा। ऑनलाइन सट्‌टा एप महादेव बुक का मास्टरमाइंड है सौरभ चंद्राकर। दुर्ग पुलिस के रिकार्ड में वह फरार है। उसकी शादी मलेशिया में होगी। उसने अपनी होने वाली पत्नी के लिए 35 करोड़ रुपए की डायमंड रिंग बनवाई है। शादी 13 फरवरी को एक विशाल क्रूज में होने वाली है। इस शादी में शरीक होने के लिए छत्तीसगढ़ से 3 सौ से अधिक लोगों को कार्ड भेजा गया है।

दुर्ग पुलिस यह दावा कर रही थी कि वो जल्द ही महादेव सट्टा एप के संचालक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल को गिरफ्तार करेगी। लेकिन ये दावा पूरी तरह से फेल दिख रहा है। जिस आरोपी की पुलिस को तलाश है वो मलेशिया में पूरे राजशाही अंदाज में शादी कर रहा है। इस शादी में दुर्ग भिलाई से भी लोगों को बुलाया गया है। हां कार्ड में सौरभ चंद्राकर का नाम बदलकर खुशविक संग हर्षिता किया गया।

कार्ड में सौरभ के मां और पिता का नाम सही लिखा है। उसके पिता रामेश्वर चंद्राकर भिलाई निगम से रिटायर होने के बाद अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ दुबई में ही शिफ्ट हो चुके हैं। उनका वहां बहुत बड़ा ज्वेलरी शो-रूम है। सौरभ की शादी भिलाई नेहरू नगर निवासी चंद्राकर परिवार में ही हो रही है। जानकारी के मुताबिक सौरभ चंद्राकर का स्कूल के जमाने से मानसी नामक युवती से प्रेम संबंध रहा है। वह इसी युवती से शादी कर रहा। दोनों परिवार की रजामंदी भी रही है। शादी के बाद जश्न के तौर पर देश भर में सात स्थानों में पार्टी भी होनें की जानकारी मिली है।

13 फरवरी को है बारात

दुर्ग भिलाई में भेजे गए कार्ड से मिली जानकारी के मुताबिक 10 फरवरी रात 9 बजे सूफी नाइट कार्यक्रम है। इसके बाद 11 फरवरी शनिवार 11.30 बजे दिन में मेहंदी, शाम 7.30 बजे रिंग सेरेमनी और रात 10 बजे लास वेगास में ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया गया है। अगले दिन 12 फरवरी रविवार को सुबह 10 बजे से तेल और हल्दी का कार्यक्रम होगा। शाम 7 बजे संगीत और बॉलीवुड नाइट का कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद 13 फरवरी को शाम 4 बजे बारात होगी। शाम 7.30 बजे वरमाला और रात 11.30 बजे फेरें होंगे।

कई फिल्मी हस्तियां भी हो रही हैं शरीक

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस शादी में दो दिन ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया गया है। इसमें पहली ग्रैंड पार्टी की थीम लास वेगास पर रखी गई है। यह 11 फरवरी को होगी। यहां दुबई के बड़े बिजनेस मैन और कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। बताया जा रहा कि ये पार्टी इतनी ग्रैंड होगी की इसका नाम दुबई की गिनी चुनी पार्टियों में शरीक होगा। इसके बाद 12 फरवरी को बॉलीवुड नाइट का इंतजाम किया गया है। इसमें माया नगर मुंबई से कई बड़े सेलीब्रिटी, हीरो और हिरोइन भी पहुंचेंगे। कई हिरोइन और हीरो अपना परफार्मेंस भी यहां देंगे।

100 करोड़ से ऊपर की बताई जा रही शादी

यह भी जानकारी मिली है कि इस पूरी शादी में सौरभ चंद्राकर 100 करोड़ रुपए से अधिक खर्च कर रहा है। इस शादी में जो लोग शरीक होंगे उन्हें वो सभी शानो शौकत देखने को मिलेगी जो आदमी सपने में भी नहीं सोच सकता है। सौरभ ने इतना पैसा जुआ सट्टा से कमाया। ये सारा पैसा भारत का है।

पुलिस ने जारी किया लुक आउट नोटिस

दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि, महादेव एप के मास्टरमाइंड के विवाह की सूचना मिली है। पुलिस शादी इस में शरीक होने वाले भी संभावित लोगों पर नजर रखे हुए है। इसके लिए एमीग्रेशन से भी संपर्क किया गया है। आरोपी के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया जा चुका है।

गोपनीय तरीके से लोगों तक पहुंचा कार्ड

मास्टर मांइड सौरभ चंद्राकर की शादी में भिलाई-दुर्ग से करीब 300 लोगों को आमंत्रण कार्ड भेजा गया है। यह कार्ड काफी गोपनीय तरीके से ऑनलाइन माध्यम से भेजा गया है। बताया जा रहा है जिन लोगों को यह कार्ड मिला है उनमें शहर के उद्योगपति, ट्रांसपोर्टर, बड़े व्यापारी, पैनल चलाने वाले और कुछ पुलिस वालों के नाम भी शामिल है।

दुबई से 7 बड़े क्रूज में जाएगी बारात

सौरभ की शादी में शामिल होने वालों के लिए दुबई से सात क्रूज की व्यवस्था की गई है। सभी मेहमान दुबई पहुंचेंगे। इसके बाद उन्हें समुद्र के रास्ते क्रूज से मलेशिया तक ले जाएगा। इन क्रूज में भी मेहमानों के सारे ऐशोआराम के इंतजाम होंगे।

Next Story