UP Crime : सरसो के खेत में मिला युवक का शव, गला रेतकर की गई हत्या, पुलिस जांच में जुटी…
गोरखपुर। UP Crime जिले के बड़हलगंज क्षेत्र के ग्राम खड़ेसरी-मरवट सिवान में आज सुबह एक युवक का सरसो के खेत में खून से लथपथ लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हत्या का अपराध दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
Read More : UP Crime : पत्नी की हत्या कर दफनाई लाश, चरित्र पर संदेह कर वारदात को दी अंजाम, ऐसा हुआ खुलासा…
बता दें कि मृतक गिरजेश 36 वर्ष राजगीर मिस्त्री था। वह सुबह घर से काम पर निकला था। देर शाम उसकी पत्नी अनिता ने फोन किया तो गिरिजेश ने बताया कि खाना खाने जा रहा हूं। खाकर वापस आऊंगा। लेकिन, देर रात तक गिरजेश घर नहीं आया। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। उसका मोबाइल भी बंद था। शनिवार की दोपहर ताल में सरसों के खेत के किनारे कुछ लोगों ने खून सना हुआ युवक का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी।
Read More : UP Crime : नकली नोट छापने वाले गिरोह का हुआ भांडाफोड़, 6 सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे…
पुलिस ने बताया कि शव देखने से ऐसा लग रहा है कि बदले की भावना से यह हत्या की गई है। हालांकि पुलिस अन्य कई एंगल पर भी जांच कर रही है। एसपी ने कहा कि पूछताछ में परिवार वालों ने बताया, बारीडीहा गांव निवासी स्व. काशीनाथ के बेटे गिरजेश की तीन नाबालिग बच्चे हैं। जिनमें दो बेटा समुवैल कुमार 13 वर्ष, रानी 11 वर्ष और अनिकेत कुमार 8 वर्ष हैं। बेटी रानी भलुआन के पास अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही है। पुलिस को मृतक का न तो मोबाइल मिला है और न ही उसके पास मौजूद 7 हजार रुपए।
Read More : UP Crime : प्रेमी के साथ बहन को देखा आपत्तिजनक हालत में, गला दबाकर ली जान…
मौका-ए वारदात पर पुलिस को गिरजेश की साइकिल, खाली शराब की बोतल और प्लास्टिक के गिलास मिले हैं। मृतक गिरजेश के भाई उग्रसेन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज किया है। मृतक गिरजेश की पत्नी अनिता देवी ने कहा, शुक्रवार की सुबह काम पर जाने से पहले उन्होंने किसी बीमार मजदूर को पैसा देने के लिए सात हजार रुपए लिए थे। उनके पास तीन दिन की मजदूरी भी थी। शाम को जब मैंने फोन किया तो कहे कि नेवता में जा रहा हूं। खाना खाकर आऊंगा। पत्नी ने किसी से भी दुश्मनी से इंकार किया है, जिससे पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है।