Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

CG News : प्यार में पागल हुए मामी-भांजा, लगा लिया मौत को गले, सक्ते में परिजन, जांच में जुटी पुलिस...

Sharda Kachhi
4 Feb 2023 9:12 AM GMT
CG News
x

जगदलपुर : जिले में 2 बच्चों की मां अपने प्रेमी भांजे के साथ आत्महत्या कर ली है। घर पर फांसी के फंदे पर दोनों की एक साथ लाश लटकती मिली है। मृतक युवक कुंवारा था और दोनों एक ही घर मे रहते थे। घटना बोधघाट थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, गंगामुंडा इलाके के …

CG News जगदलपुर : जिले में 2 बच्चों की मां अपने प्रेमी भांजे के साथ आत्महत्या कर ली है। घर पर फांसी के फंदे पर दोनों की एक साथ लाश लटकती मिली है। मृतक युवक कुंवारा था और दोनों एक ही घर मे रहते थे। घटना बोधघाट थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, गंगामुंडा इलाके के मृतक विष्णु साहू 32 वर्ष और 33 वर्षीय मामी और मामा के साथ रहता था। विष्णु साहू वेल्डिंग का काम करता था। शुक्रवार को सभी काम पर चले गए थे। घर मे सिर्फ मृतिका मामी और उसका भांजा विष्णु साहू ही था। शाम में जब विष्णु साहू का छोटा भाई घर आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से झांक कर देखा। अंदर उसके भाई और मामी का शव फंदे पर लटका रहा था। इस घटना के बाद परिजनों और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। बोधघाट पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि दोनों मृतक एक दूसरे को पसंद करते थे। फिलहाल इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।

Sharda Kachhi

Sharda Kachhi

    Next Story