Bhojpuri Song Video : पत्नी को छोड़ भाभी के साथ मौज करते दिखें एक्टर, रंग लगाने के लिए हाथ धोकर पड़े पीछे, लोगों ने खूब किया एन्जॉय
नई दिल्ली। Bhojpuri Song Video : आज कल जहाँ देखों वह भोजपुरी गानों की धुन में लोग थिरकते हुए दिखाई देते हैं। भोजपुरी सिनेमा के गाने बहुत पसंद भी किए जा रहे है। इन गानों को शादी से लेकर पार्टी तक में सुना जाता है और इन पर डांस भी किया जा रहा है। वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू के गाने भी काफी चर्चित है। फिलहाल पूरी इंडस्ट्री में उन्हीं को लेकर चर्चा भी की जा रही है। जबसे उन्होंने अपनी शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, हर तरफ बस उन्हीं के विवाह की बात भी की जा रही है।
Bhojpuri Song Video : इसी बीच शादी के बाद सिंगर अरविंद का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है। विवाह के उपरांत यू तो अरविंद की ये पहली होली होने वाली है। लेकिन अपनी पत्नी को छोड़ अभिनेता किसी और को ही रंग लगाते हुए दिखाई दिए। दरअसल अरविंद का नया गाना होली पर बेस्ड है। गाने में अभिनेता अपनी भाभी को रंग लगाते हुए दिखाई दिए। इसके उपरांत उनकी भौजाई उनके पीछे-पीछे दौड़ती हैं। लेकिन अरविंद तो अपनी हरकतों से बाज नहीं आते , उन्हें तो बस अपनी भाभी को रंग लगाने से आशय है।