Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : अब कैमरे की नजर और लाइट की रोशनी में बनेगी अंतर्राज्यीय पुल, विकास की कवायद तेज करने सरकार ने बनाई रणनीति...

Rohit Banchhor
3 Feb 2023 1:28 PM GMT
CG News
x

बीजापुर, गुप्तेश्वर जोशी। CG News नक्सलगढ़ में विकास की कवायद में तेजी लाने सरकार नई रणनीति पर अमल कर रही हैं। माओवाद प्रभावित इलाके में विकास की रफ्तार तेज करने छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र को जोड़ने वाली एक किलोमीटर लंबी पुल अब सुरक्षा बलों के साये में कैमरे की नजर और हाई मास्ट लाइट की रोशनी …

CG News

बीजापुर, गुप्तेश्वर जोशी। CG News नक्सलगढ़ में विकास की कवायद में तेजी लाने सरकार नई रणनीति पर अमल कर रही हैं। माओवाद प्रभावित इलाके में विकास की रफ्तार तेज करने छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र को जोड़ने वाली एक किलोमीटर लंबी पुल अब सुरक्षा बलों के साये में कैमरे की नजर और हाई मास्ट लाइट की रोशनी में बनेगी। इसे अमलीजामा पहनाने सेतु निगम ने कवायद शुरू कर दी हैं। बहुत जल्द अब बेदरे में रात की काली स्याह को तोड़ती हुई उम्मीद की रौशनी की पुल बनकर तैयार होगी।

Read More : CG News : ऑल इंडिया लीनेस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, प्रीति बनी अध्यक्ष…

बीजापुर जिला मुख्यालय से करीब 55 किमी दूर बेदरे में दो साल पहले बीजापुर से महाराष्ट्र के नागपुर को जोड़ने के लिए 42 करोड़ रुपये की लागत से 1 किमी लंबी पुल का निर्माण शुरू किया गया हैं। इस पुल पर 38 कॉलम खड़े किये जाने हैं। लेकिन नक्सल गतिविधि के चलते दो सालों में महज 8 कॉलम ही यहां खड़े हो पाए हैं। फरवरी में कार्य की समयावधि भी समाप्त हो रही है। इस पुल के निर्माण से जहां बीजापुर से सीधे महाराष्ट्र जुड़ जाएगा। वही बीजापुर जिले के नदी पार के पंचायतें भी जुड़ जाएगी और वहां मुलभुल सुविधाएं ग्रामीणों को मिलने लगेगी।

Read More : CG News : CM भूपेश बघेल आज गोंडवाना समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल होने जाएंगे भानुप्रतापपुर, 14.47 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन

इस पुल निर्माण का ठेका अशोक मित्तल को दिया गया है। जिनसे पेटी में काम लेकर अंकित गुप्ता कर रहे हैं। वही दूसरी ओर पुल के निर्माण के बाद से ही इसका विरोध भी शुरू हो गया हैं। बेदरे पुल के दूसरे छोर पर नुगुर व लंका गांव में बड़ी संख्या में जुटकर ग्रामीण इस पुल निर्माण का विरोध कर रहे हैं। बेदरे पुल का निर्माण पुलिस की सुरक्षा में लगातार करवाया जा रहा हैं। अब पुल के काम मे गति लाने सेतु विभाग रात में भी काम करवाने की तैयारी कर रहा हैं। इसके लिए बाकायदा विभाग सुरक्षा की दृष्टि से कार्य स्थल पर कैमरे और हाई मास्ट लाइट लगवाने की कवायद कर रहा हैं।

Read More : CG News : संजय कानन में सुहागिनों का हुआ हल्दी कुमकुम का आयोजन…

ब्रिज कॉर्पोरेशन के ईई बीएन खूंटे ने इस संवाददाता को बताया कि क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए काम की गति को आगे बढ़ाया जा रहा हैं। श्री खूंटे ने बताया कि विभाग अब नाइट में भी काम करवाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए पहले कार्य स्थल पर कैमरे व हाई मास्ट लाइट लगवाने तैयारी की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इससे सुरक्षा भी होगी और काम में गति भी आएगी। उन्होंने बताया कि फरवरी में काम का विस्तार कर लिया जाएगा। वही कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने बताया कि बेदरे में बन रही पुल बीजापुर से महाराष्ट्र को जोड़ने का काम करेगी। साथ ही नदी पार के दर्जनों गांवों तक विकास पहुंचेगा। स्कूल, अस्पताल, उचित मूल्य की दुकान नदी पार के गांव में खुलेंगे। ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा। कलेक्टर ने आगे कहा कि पुल के निर्माण के बाद गांव में सुविधाओं के विस्तार के साथ ही वहां के लोग हम से जुड़ेंगे।

Read More : CG News : अमृतधारा महोत्सव स्थल का किया अवलोकन, शानदार आयोजन के लिए कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश…

नक्सल खलल ने प्रभावित किया काम

ज्ञात हो कि बेदरे पुल निर्माण का काम जिस कस्ट्रेक्शन कंपनी द्वारा किया जा रहा है। उस कंपनी के साइड इंजीनियर अशोक पवार व उनके एक सहयोगी जब साइड पर काम करा रहे थे। तब उन्हें नक्सली अगवा कर ले गए थे। परिजनों की अपील व मीडिया की दखल के बाद सातवें दिन नक्सलियों ने उन्हें छोड़ दिया था। इसके बाद से ही पुल का काम धीमा पड़ गया। पुल के निर्माण का विरोध अभी भी जारी हैं।

Next Story