Begin typing your search above and press return to search.
Accident

CG Accident : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर मकान में घुसी, दो की गई जान, दो घायल...

Rohit Banchhor
3 Feb 2023 9:17 AM GMT
CG Accident
x

कोरबा। CG Accident जिले के दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरी में विवाह से लौट रहे एक परिवार की कार अनियंत्रित होकर घर में जा घुसी। इस हादसे में कार सवार मां-बेटे की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। Read More : CG …

CG Accident

कोरबा। CG Accident जिले के दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरी में विवाह से लौट रहे एक परिवार की कार अनियंत्रित होकर घर में जा घुसी। इस हादसे में कार सवार मां-बेटे की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Read More : CG Accident : तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, 1 की गई जान, 10 घायल…

थाना प्रभारी अभिनवकांत सिंह ने कहा कि घटना उस वक्त हुई जब पीड़ित बृहस्पतिवार रात को तिवर्ता गांव में एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन डोंगरी गांव में एक मकान में जा घुसा।

Read More : CG Accident : तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, चालक की गई जान…

अधिकारी ने बताया कि दशरथ कंवर 41 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके परिवार के तीन सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कंवर की मां गणेश बाई 70 वर्ष ने एक दूसरे अस्पताल में ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया और उनके भाई एवं बेटी का इलाज चल रहा है।

Next Story