Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Wart Remove at Home: काले-काले भद्दे मस्से से है परेशान, तो हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, दिखने लगेंगे और भी खूबसूरत...

Sharda Kachhi
2 Feb 2023 2:56 AM GMT

Wart Remove at Home: बेदाग खूबसूरती कौन नहीं चाहता और अगर चेहरे पर किसी भी तरह के दाग धब्बे या कोई निशान आ जाए तो उससे खूबसूरती फीकी पड़ने लगती है कई बार ऐसा होता है कि चेहरे पर अनचाहे या तिल के वजह से खूबसूरती खराब दिखने लगती है। वहीं, शरीर के कई अन्य …

Wart Remove at HomeWart Remove at Home: बेदाग खूबसूरती कौन नहीं चाहता और अगर चेहरे पर किसी भी तरह के दाग धब्बे या कोई निशान आ जाए तो उससे खूबसूरती फीकी पड़ने लगती है कई बार ऐसा होता है कि चेहरे पर अनचाहे या तिल के वजह से खूबसूरती खराब दिखने लगती है। वहीं, शरीर के कई अन्य अंगों पर भी मस्सा होने से आपकी खूबसूरती बिगड़ सकती है। ऐसे में इन काले-काले मोटे मस्सों को हटाना बहुत ही जरूरी है। चेहरे से मस्से को हटाने के के लिए आप कई तरह के घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आज हम इस लेख में आपको चेहरे से मस्से हटाने के कुछ असरदार घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं चेहरे से मस्से हटाने के क्या हैं उपाय?

अरंडी के तेल का करें इस्तेमाल

चेहरे से मस्से को हटाने के लिए आप अरंडी के तेल का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच अरंडी का तेल लें। इसमें 1 चुटकी बेकिंग सोडा मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को रात में सोने से पहले अपने प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे मस्से की परेशानी दूर हो सकती है।

READ MORE : Vastu tips: अपनी रसोई का ये सामान कभी ना दे किसी को, मां अन्नपूर्णा हो जाएगी नाराज, हो जाएंगे कंगाल…

प्याज का रस

मस्से की समस्या को दूर करने के लिए प्याज का रस काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए प्याज के रस को अच्छी तरह से पीस लें। अब इसमें थोड़ा सा तिल का तेल मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को मस्से पर लगाएं। करीब 1 घंटे के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। इससे मस्से की परेशानी को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा आप चाहें तो इस मिश्रण में थोड़ा सा नमक और एप्पल साइडर विनेगर मिक्स कर सकते हैं।

अनार के रस से हटाएं मस्सा

मस्सा हटाने के लिए अनार के रस का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए 1 चम्मच अनार का रस लें। इसमें रुई डुबोकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इसके बाद इसपर एक छोटी से पट्टी लगा दें। कुछ घंटों पर पट्टी को हटाकर इसे सामान्य पानी से धो लें। इससे मस्से की परेशानी को दूर किया जा सकता है।

लहसुन का करें प्रयोग
मस्से की परेशानी को दूर करने के लिए आप लहसुन की कुछ कलियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 1 से 2 लहसुन की कलियां लें। अब इसे अच्छी तरह से पीस लें। इसके बाद इसे प्रभावित स्थान पर लगाएं और फिर इसे एक पट्टी या फिर टेप की मदद से बांध लें। इसके बाद कुछ घंटों के लिए रूक जाएं। बाद में पट्टी को हटाकर इसे नॉर्मल पानी से साफ करें। इससे तिल या फिर मस्से की परेशानी दूर हो सकती है।

सेब का सिरका हटाए मस्सा
मस्सा हटाने के लिए सेब का सिरका असरदार हो सकता है। दरअसल, सेब के सिरके में मैलिक और टार्टरिक नामक एसिड पाया जाता है, जो मस्टों को हटाने में असरदार है। इसके लिए एक कॉटन पैड की मदद से एप्पल साइडर विनेगर को प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इसके बाद कुछ घंटों के लिए इसे छोड़ दें। करीब 2 से 3 दिन इसे लगाने से मस्सा और तिल की परेशानी को दूर किया जा सकता है।

यहां दी गई जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है, जिसे अलग-अलग वेबसाइट के माध्यम से बनाया गया है, इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. TCP24 इसकी पुष्टि नहीं करते

Next Story