Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Kanan Pendari Zoo : शावक बाघ ‘मितान’ ने दुनिया को कहा अलविदा, दो और शावकों की बिगड़ी तबियत, मचा हड़कंप

naveen sahu
2 Feb 2023 7:33 AM GMT
Kanan Pendari Zoo
x

बिलासपुर। Kanan Pendari Zoo : कानन पेंडारी जू में नर शावक बाघ मितान ने दुनिया को अलविदा कह दिया हैं। बताया जा रहा हैं कि फेलाइन पेन ल्यूकोपेनिया वायरस से मौत हो गई। वहीं मिली जानकारी के अनुसार इस वायरस से दो मादा शावक इसकी चपेट में हैं। Read More : Kanan Pendari Zoo: कानन पेंडारी …

Kanan Pendari Zoo

बिलासपुर। Kanan Pendari Zoo : कानन पेंडारी जू में नर शावक बाघ मितान ने दुनिया को अलविदा कह दिया हैं। बताया जा रहा हैं कि फेलाइन पेन ल्यूकोपेनिया वायरस से मौत हो गई। वहीं मिली जानकारी के अनुसार इस वायरस से दो मादा शावक इसकी चपेट में हैं।

Read More : Kanan Pendari Zoo: कानन पेंडारी जू में दो घटना- प्रसव वेदना में शेरनी की मौत, बाघिन ने जन्मे चार शावक

बताया जा रहा है कि सोमवार को बाघ मितान को दस्त हुआ था। इसके साथ कमजोर भी दिखाई दे रहा था। ऐसे में उसे दवा देने के साथ निगरानी में रखा गया। अगले दिन भी सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी की गई। रात में चारों शावक व मां रंभा केज में सो रहे थे। बुधवार की सुबह केज में पहुंचे तो तीनों शावक व मां रंभा में हलचल थी, लेकिन नर शावक मितान में किसी तरह हलचल नहीं दिखा। तब तत्काल चिकित्सक और अन्य अधिकारियों( officers) को बताया।

जब शावक का परीक्षण किया गया, तो उसकी मौत हो चुकी थी। दो चिकित्सकों ने मृत नर शावक का पोस्टमार्टम किया। लंग, लीवर व इंटेस्टाइन में फेलाइन पेन ल्यूकोपेनिया पाया गया। यह खतरनाक वायरस है। इससे जू प्रबंधन सकते में आ गया। इसके बाद जब अन्य तीन मादा शावकों की जांच की गई तो आनंदी व दिशा नाम की मादा शावक के शरीर का तापमान काफी अधिक था। इस पर दोनों को तत्काल अलग कर आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं, तीसरी शावक रश्मि स्वस्थ है।

Next Story