Begin typing your search above and press return to search.
BOLLYWOD

Pathaan Film BOC : 8वें दिन भी Pathaan का बॉक्स ऑफिस पर बना रहा दबदबा, जल्द बनेगी 400 करोड़ क्लब की शुरुआत करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म!   

viplav
1 Feb 2023 2:24 PM GMT
Pathaan Collection
x

मुंबई। Pathaan Film BOC : शाहरुख खान की पठान टिकट खिड़की पर कमाल कर रही है। लंबे इंतजार के बाद किंग खान को बड़े पर्दे पर देख उनके फैंस इतने ज्यादा उत्साहित हैं कि फिल्म पठान हर दिन कमाई के नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। ओपनिंग डे से ही शानदार प्रदर्शन करने वाली …

Pathaan Collection

मुंबई। Pathaan Film BOC : शाहरुख खान की पठान टिकट खिड़की पर कमाल कर रही है। लंबे इंतजार के बाद किंग खान को बड़े पर्दे पर देख उनके फैंस इतने ज्यादा उत्साहित हैं कि फिल्म पठान हर दिन कमाई के नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। ओपनिंग डे से ही शानदार प्रदर्शन करने वाली पठान ने आठवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितना कारोबार कर लिया है।

Pathaan Film BOC : सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन दिग्गजों को चौंकते हुए 57 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। इसके बाद अगले दिन के फिल्म के आंकड़े और भी ज्यादा हैरान कर देने वाले थे। फिल्म ने गुरुवार को 70.5 करोड़ का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर नया कीर्तिमान रच दिया था। वहीं, शुक्रवार को फिल्म ने 39.25 करोड़, शनिवार को 53.25 करोड़, रविवार को 60.75 करोड़, सोमवार को 26.5 करोड़, मंगलवार को 23 करोड़ की धुआंधार कमाई की थी।

Pathaan Film BOC : अब फिल्म के आठवें दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने बुधवार को 18 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 348.25 करोड़ हो गई है। फिल्म के जबर्दस्त बिजनेस के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह जल्द ही 400 करोड़ के क्लब की शुरुआत करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन जाएगी।

Pathaan Film BOC : फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो शाहरुख के अलावा इसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने भी अहम भूमिका निभाई है। दोनों ही सितारों ने शाहरुख के साथ जमकर एक्शन सीन दिए हैं। इस फिल्म के बाद शाहरुख एक और एक्शन एंटरटेनर में नजर आने वाले हैं। जून महीने में उनकी फिल्म जवान रिलीज होगी, फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग तेजी से चल रही है।

viplav

viplav

    Next Story