Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Big News : जीआरपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, रेलवे स्टेशन में एक क्विंटल से अधिक गांजा किया जब्त, 6 तस्कर गिरफ्तार

naveen sahu
1 Feb 2023 4:04 PM GMT
Big News
x

रायपुर। Big News : गांजा तस्करों के खिलाफ जीआरपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। जीआरपी पुलिस ने रायपुर रेलवे स्टेशन में जीआरपी पुलिस ने एक क्विंटल से अधिक गांजा के साथ 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी गांजा तस्कर समता एक्सप्रेस से रायगढ़ा से रायपुर आए थे। आरोपियों के पास से …

Big News

रायपुर। Big News : गांजा तस्करों के खिलाफ जीआरपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। जीआरपी पुलिस ने रायपुर रेलवे स्टेशन में जीआरपी पुलिस ने एक क्विंटल से अधिक गांजा के साथ 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी गांजा तस्कर समता एक्सप्रेस से रायगढ़ा से रायपुर आए थे। आरोपियों के पास से बड़े-बड़े बैग में गांजा बरामद किया गया है।

Read More : Big News : अब नहीं चला पाएंगे 15 साल से पुरानी गाड़ियां, नौ लाख से ज्यादा वाहनो को मोदी सरकार करेगी कबाड़ में तब्दील, जाने वजह…

गिरफ्तार तस्करों में उसमें प्रवीण सिंह पिता संजय सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी जयकारा रोड़ सत्य वाटिका कॉलोनी मंदिर हसौद थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर, अक्षय पाल पिता सुभाष पाल उम्र 10 वर्ष निवासी चादनी गुड़ा थाना मुढारी जिला रायगढ़ा (ओड़िशा), रवि विडिकर पिता सुभाष निडिकर उम्र 25 वर्ष निवासी आर. के. नगर बेहरा कॉलोनी रायगढ़ा थाना रायगढ़ा जिला रायगढ़ा (ओड़िशा), बिज्जु पालका पिता माया पालका उम्र 22 वर्ष निवासी एम. के. राय ब्लाक मुडारी थाना मुडारी जिला रायगढ़ा (ओड़िशा), चीन्नू श्रीराम पिता राजू श्रीराम उम्र 27 वर्ष निवासी मुनपुर गांधीनगर वार्ड न0 7 थाना गुनपुर जिला रायगढ़ा (ओड़िशा) और प्रीतम पिता स्व. रामदीन उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम पपरेंदा थाना चिल्ला जिला बांदा ( उ०प्र०) शामिल है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Next Story