Begin typing your search above and press return to search.
Accident

Big Accident : पिकअप वाहन और ट्रक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, 6 लोगों की गई जान, कई घायल

naveen sahu
1 Feb 2023 12:12 PM GMT
CG Accident
x

भोपाल। Big Accident : मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। यहाँ पिकअप वाहन और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। चार अन्य इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना खकनार …

CG Accident

भोपाल। Big Accident : मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। यहाँ पिकअप वाहन और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। चार अन्य इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना खकनार थाना के देढ़तलाई चौकी क्षेत्र की है।

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार मजदूरों से भरी पिकअप वाहन सामने से गन्ने से भरा ट्रक देढ़तलाई से खंडवा की ओर जा रही थी, तभी देढ़तलाई अमरावती-खड़वा हाइवे के पास दोनों की आपस मे भीषण टक्कर हो गई। घटना में छह मजदूरों की मौत हो गई। वहीं चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार केलिए अस्पताल भेजा गया है। ट्रक को महाराष्ट्र पासिंग बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि दोपहर दो बजे के करीब दोनों वाहनों में टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। खकनार पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Next Story