Begin typing your search above and press return to search.
Jharkhand

Fire News : बहुमंजिला आशीर्वाद टॉवर में लगी भीषण आग, 12 की गई जान, 16 गंभीर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी...

Rohit Banchhor
31 Jan 2023 4:51 PM GMT
Fire News
x

धनबाद। Fire News धनबाद शहर के शक्ति मंदिर स्थित आशीर्वाद टाॅवर के चैथी मंजिल में अचानक भीषण आग लग गई। आग के बीच करीब दो दर्जन लोग फंसे हुए हैं। इस घटना में अभी तक 12 लोगों के मौत की खबर मिली है, वही 16 लोग की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस लाइन …

Fire News

धनबाद। Fire News धनबाद शहर के शक्ति मंदिर स्थित आशीर्वाद टाॅवर के चैथी मंजिल में अचानक भीषण आग लग गई। आग के बीच करीब दो दर्जन लोग फंसे हुए हैं। इस घटना में अभी तक 12 लोगों के मौत की खबर मिली है, वही 16 लोग की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस लाइन से विशेष अतिरिक्त बल मंगा लिया गया है। साथ ही धनबाद के 50 से अधिक एंबुलेंस को भी घटनास्थल पर मौजूद है। 100 से ज्यादा लोग बिल्डिंग के अंदर फंसे हुए हैं। हालांकि संख्या अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। फायर ब्रिगेड का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Read More : Fire News : थाना प्रभारी के घर में लगी भीषण आग, लाखों रूपए का सामान जलकर हुआ खाक…

बता दें कि आग धनबाद स्थित आशीर्वाद टावर में लगी है। इस घटना से पूरी इमारत में अफरा-तफरी का आलम है। हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई अन्य बिल्डिंग में फंसे बताए जाते हैं। इमारत में कितने लोग फंसे इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गईं। अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी जुटे हैं। हादसे में मारे जाने वाले लोगों में अधिकांश महिलाएं एवं बच्चे बताए जा रहे हैं। दो महिलाओं और एक 5 साल की बच्ची के भी मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है।

Read More : Fire News : 40 एकड़ गन्ने की फसल आग के चपेट में, बुझाने दमकल की टीम मौके पर…

आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि हादसे में मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है क्योंकि कई लोग अभी भी इमारत में फंसे बताए जा रहे हैं। डराने वाली बात यह कि इमारत में आग नीचे से लगी है जिसके ऊपर के फ्लैट तक पहुंचने की आशंकाएं हैं। इन लोगों को पास के पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जिला प्रशासन ने बड़ी संख्या में एंबुलेंस गाड़ियों को मौके पर बुलाया है। बताया जाता है कि जिस फ्लैट में आग लगी उसमें रहने वाले परिवार में शादी थी। इसी फ्लैट में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप अख्तियार कर लिया। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसकी लपटें दूर से ही नजर आ रही हैं।

Next Story