Begin typing your search above and press return to search.
Jharkhand

Fire News : बंद पड़े मुर्दाघर में आग लगने से पिता और बेटी जिंदा जले, अवैध रूप से रह रहे थे दोनों...

Rohit Banchhor
31 Jan 2023 9:38 AM GMT
Fire News
x

पश्चिमी सिंहभूम। Fire News झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में स्थित जनरल अस्पताल के पीछे बने मुर्दा घर में अचानक आग लग गई। जिसमें पिता और उसकी 4 साल की मासूम बेटी की जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मुर्दा घर सालों से बंद पड़ा था और उसमें एक परिवार अवैध तरीके …

Fire News

पश्चिमी सिंहभूम। Fire News झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में स्थित जनरल अस्पताल के पीछे बने मुर्दा घर में अचानक आग लग गई। जिसमें पिता और उसकी 4 साल की मासूम बेटी की जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मुर्दा घर सालों से बंद पड़ा था और उसमें एक परिवार अवैध तरीके से रह रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

Read More : Fire News : 40 एकड़ गन्ने की फसल आग के चपेट में, बुझाने दमकल की टीम मौके पर…

बता दें कि यह घटना सोमवार मध्य रात्रि की है। पुलिस ने बताया कि यह मुर्दाघर सुनसान और एकान्त जगह पर है। जिसकी वजह से आग लगने की जानकारी किसी को भी नहीं लग पाई। मुर्दा घर के अंदर रह रहे अमीर हुसैन उर्फ काना व उसकी मासूम बेटी 4 वर्ष घर के अंदर जिंदा जल गए। दोनों की जलने से घर के अंदर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक की तीन बेटी और एक बेटा है। मृतक कबाड़ी, प्लास्टिक बेचकर अपने परिवार का भरणपोषण करता था।

Read More : Fire News : बीती रात केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, भारी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू…

परिवार के अन्य सदस्य मंगलाहाट हाटिंग में रहते हैं। मृतक की बड़ी बेटी ने बताया कि उसका बड़ा भाई बड़बिल में अपनी पत्नी के साथ रहता है। घटना की जानकारी उसे एक महिला से मिली। जिसके बाद आकर देखने पर पता चला कि घर के अंदर पिता वह छोटी बहन की आग से जलकर मौत हो गई है। घर में आग कैसे लगी इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर दरवाजे को तोड़कर दोनों शव को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए चाइबासा भेजा। साथ ही आग लगने की हर एंगल को पुलिस बारिकी से जांच कर रही है।

Next Story