Begin typing your search above and press return to search.
Accident

Big Railway Accident : निरिक्षण पर निकली ट्राली और ट्रेन के इंजन के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, रेलवे इंजीनियर सहित 2 कर्मचारी की मौत, मामले की जांच शुरू

naveen sahu
31 Jan 2023 7:45 AM GMT
Big Railway Accident
x

सिवनी। Big Railway Accident : मध्यप्रदेश के सिवनी में एक बड़ा हादसा हुआ हैं। दरअसल निरिक्षण पर निकले अधिकारियों और कर्मचारियों की ट्राली ट्रेन के इंजन से भीड़ गई। इस हादसे में एक रेलवे अधिकारी और कर्मचारी सहित दो की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य ने ट्रॉली से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना सिवनी …

Big Railway Accident

सिवनी। Big Railway Accident : मध्यप्रदेश के सिवनी में एक बड़ा हादसा हुआ हैं। दरअसल निरिक्षण पर निकले अधिकारियों और कर्मचारियों की ट्राली ट्रेन के इंजन से भीड़ गई। इस हादसे में एक रेलवे अधिकारी और कर्मचारी सहित दो की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य ने ट्रॉली से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना सिवनी जिले के भोमा के पास की है।

जानकारी अनुसार सोमवार को सेक्शन इंजीनियर रामसमुझ यादव और कर्मचारी ललन यादव सहित पांच रेलवे कर्मी रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करने निकले थे। इस दौरान एक ट्रेन का इंजन भोमा से सिवनी की तरफ जा रही थी। तभी सामने से आ रही कर्मचारियों की निरीक्षण ट्राली के साथ जोरदार भिड़न्त हो गई। हादसे में रेलवे सेक्शन इंजीनियर रामसमुज यादव और कर्मचारी ललन यादव की मौत हो गई।

इस हादसे के दौरान तीन अन्य कर्मचारी ने अपनी जान बचाई। तीनों को चोट आई है, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। यहां पर एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

naveen sahu

naveen sahu

    Next Story