Begin typing your search above and press return to search.
Odisha

Odisha Crime : एएसआई ने स्वास्थ्य मंत्री पर चलाई गोली, गंभीर हालत में भर्ती...

Rohit Banchhor
29 Jan 2023 9:36 AM GMT
Odisha Crime
x

झारसुगड़ा। Odisha Crime ओडिशा के झारसुगड़ा जिले के बृजराजनगर स्थित गांधी चैक में रविवार को एक एएसआई ने स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास पर गोली चला दी। इस हादसे मेें मंत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। Read More : CG Crime : लाखों रूपए की चोरी …

Odisha Crime

झारसुगड़ा। Odisha Crime ओडिशा के झारसुगड़ा जिले के बृजराजनगर स्थित गांधी चैक में रविवार को एक एएसआई ने स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास पर गोली चला दी। इस हादसे मेें मंत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Read More : CG Crime : लाखों रूपए की चोरी का हुआ खुलासा, दो आरोपी सहित चोरी का माल खरीदने वाला गिरफ्तार…

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। नाबा दास जब अपनी गाड़ी से बाहर निकले तभी एएसआई ने उन पर फायरिंग की। हालांकि उन पर फायरिंग क्यों की गई, इसकी वजह अब तक सामने नहीं आई है। घटना के बाद नाबा दास को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद बीजेडी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए, जिसके बाद मौके पर तनाव बढ़ गया है।

Read More : CG Crime : चैन स्नेचिंग के 5 मामले का हुआ खुलासा, 4 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे…

पुलिस ने आरोपी एएसआई को अपनी हिरासत लेकर पूछताछ कर रही है। आखिर क्यों उसने इस घटना को अंजाम दिया। ऐसा माना जा रहा है कि नाबा दास पर ये हमला पूर्व नियोजित था क्योंकि मंत्री को कथित रूप से करीब से गोली मारी गई है। इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा उपायों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं क्योंकि नाबा दास को पुलिस सुरक्षा भी प्रदान की गई थी।

Next Story