Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Gangrape with girlfriend : गर्लफ्रेंड को बंधक बना बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, पुलिस ने दरिंदों को किया गिरफ्तार...

Sharda Kachhi
28 Jan 2023 8:15 AM GMT
Gangrape with girlfriend
x

कोंडागांव : एक युवती के साथ उसके प्रेमी और तीन अन्य दोस्तों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया हैं। लड़की के बॉयफ्रेंड ने लड़की को 24 घंटे तक बंधक बनाकर उसके साथ हैवानियत कर अपने हवस का शिकार बनाया गया। आरोपियों के कब्जे से छुटने के बाद पीड़िता ने इस मामले की रिपोर्ट पुलिस …

Gangrape with girlfriendकोंडागांव : एक युवती के साथ उसके प्रेमी और तीन अन्य दोस्तों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया हैं। लड़की के बॉयफ्रेंड ने लड़की को 24 घंटे तक बंधक बनाकर उसके साथ हैवानियत कर अपने हवस का शिकार बनाया गया। आरोपियों के कब्जे से छुटने के बाद पीड़िता ने इस मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस ने इसमें शामिल सभी 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। घटना कोंडागांव जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र का हैं।

जानकारी के अनुसार, 26 जनवरी को गैंगरेप पीड़ित युवती ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई। युवती ने पुलिस को बताया कि जिले के देवडोबरा का रहने वाला राजेश सोरी से उसकी गहरी दोस्ती थी। 24 जनवरी की रात राजेश उसके घर आया था। शादी में जाने की बात कहकर वह उसे घर से अपनी बाइक में बिठाकर शादी समारोह में जाने के लिए निकला था। इसी बीच झांसे में लेकर गांव में ही स्थित अपने खेत में आरोपी राजेश गर्लफ्रेंड को लेकर चला गाया।

READ MORE : Yuva Mahotsav 2022-23 : सीएम बघेल आज युवा महोत्सव का करेंगे शुभारंभ, राज्यभर के युवा जुटेंगे शहर में, महापौर एजाज ढेबर समेत कई मंत्री रहेंगे उपस्थित…

जहां खेत में बने मचान पर उसने लड़की के साथ रेप किया। रातभर युवती को मचान में बंधक बनाकर रखने के बाद दूसरे दिन सुबह आरोपी ने अपने तीन अन्य साथी नमाजी मंडावी, साधु राम सोरी और बंशीलाल कोर्राम को भी मौके पर बुला लिया। जिसके बाद चारों ने मिलकर लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने पीड़ित लड़की को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर उसे छोड़ दिया। आरोपियों के कब्जे से छुटने के बाद पीड़ित लड़की जब युवती 25 जनवरी को घर पहुंची,तो उसने अपने साथ हुए गैंगरेप की घटना की जानकारी परिजनों को बताया। 26 जनवरी को कोंडागांव सिटी कोतवाली पहुंचकर पीड़िता ने पुलिस में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Next Story