Begin typing your search above and press return to search.
Accident

MP Accident : तेज रफ्तार बाइक और पिकअप आपस में भिड़ी, दो की गई जान, 4 गंभीर...

Rohit Banchhor
27 Jan 2023 12:26 PM GMT
MP Accident
x

सिंगरौली। MP Accident जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में मुड़वानी पुलिया के पास एक तेज रफ्तार बाइक और पिकअप वाहन में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। …

MP Accident

सिंगरौली। MP Accident जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में मुड़वानी पुलिया के पास एक तेज रफ्तार बाइक और पिकअप वाहन में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Read More : MP Accident : खराब लोडिंग वाहन को साइड लगाने दे रहे थे धक्का, पीछे से ट्रक ने कुचला, 3 की गई जान…

ये हादसा मुड़वानी पुलिया के पास हुआ है। इस भयानक हादसे में अपाचे गाड़ी की परखच्चे उड़ गए। वहीं पिकअप वाहन के सामने का हिस्सा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना की सूचना पर मोरवा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस की सहायता से एनसीएल के नेहरू अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक कहां के रहने वाले थे अभी इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे की जांच में जुट गई है।

Next Story