Begin typing your search above and press return to search.
Business

Gold-Silver Price Today : सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका, कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जाने ताजा भाव 

viplav
27 Jan 2023 11:31 AM GMT
Gold-Silver Price Today : सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका, कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जाने ताजा भाव 
x

नई दिल्ली। Gold-Silver Price Today : अगर आप शादियों के सीजन में सोना और चांदी खरीदने जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। हफ्तों की रिकॉर्ड बढ़त के बाद आज सोने का रेट धड़ाम हो गया है। कई सप्ताह की बढ़ोतरी के बाद सोने का रुख अब गिरावट की ओर है। …

नई दिल्ली। Gold-Silver Price Today : अगर आप शादियों के सीजन में सोना और चांदी खरीदने जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। हफ्तों की रिकॉर्ड बढ़त के बाद आज सोने का रेट धड़ाम हो गया है। कई सप्ताह की बढ़ोतरी के बाद सोने का रुख अब गिरावट की ओर है। सोना आज फिर तेजी से सस्ता हुआ। एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई, जबकि चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Gold-Silver Price Today : सोना वायदा 56,824 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। चांदी की कीमत 68,859 रुपये प्रति किलोग्राम चल रही थी। सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में करीब 600 रुपये की गिरावट देखी है।

Gold-Silver Price Today : खुदरा बिक्री के बाद बुधवार को भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में मिलाजुला रुख दिखा। जहां मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की दरों में गिरावट देखी गई, वहीं चांदी के रेट में तेजी दर्ज की गई। तीन फरवरी 2023 को परिपक्व होने सोने का भाव आसमान से गिरा। इसमें 197 रुपये या 0.35 प्रतिशत की गिरावट देखी गई और यह 56,824 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

Next Story