Begin typing your search above and press return to search.
Horoscope

Horoscope Today 26 Jan 2023 : मिथुन समेत इन 5 राशि वालों को बनेगे बिगड़े काम, माता सरस्वती की बरसेगी कृपा, जानिए अन्य जातकों का हाल 

viplav
26 Jan 2023 2:54 AM GMT
Horoscope Today 24 Apr 2023
x

नई दिल्ली। Horoscope Today 26 Jan 2023 : सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर असर पड़ता है। आज यानी गुरुवार का दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) को समर्पित है। आज के दिन …

Horoscope Today 9 Jan 2023

नई दिल्ली। Horoscope Today 26 Jan 2023 : सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर असर पड़ता है। आज यानी गुरुवार का दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) को समर्पित है। आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ माना जाता है, क्योंकि इससे माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है।

मेष-भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। माता का सानिध्य मिलेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। आय में कुछ कमी हो सकती है।

वृष-परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। कार्यक्षेत्र की परिस्थितियों में सुधार होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन-शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु फिर भी संयत रहे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी में सौम्यता रहेगी। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खर्च अधिक रहेंगे।

कर्क-अनावश्‍यक तनाव ना लें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु अति उत्साहित होने से बचें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव भी मन में रहेंगे। परिवार की कठिनाइयां अभी रहेंगी।

सिंह-कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती। परिश्रम अधिक रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी हो सकती है। भवन सुख में वृद्धि होगी।

कन्या-कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी।

तुला-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। सन्तान को कष्ट रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आत्मसंयत रहें। जीवनसाथी का स्वास्‍थ्य परेशान कर सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता हो सकती है।

वृश्चिक-नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। उच्च शिक्षा के लिए विदेश प्रवास की सम्भावना बन रही हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

धनु-किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं। माता-पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहें है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।

मकर-कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। मानसिक शान्ति मिलेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी।

कुंभ-कार्यभार में वृद्धि सम्भव है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। यात्रा सुखमय रहेगी। आत्मसंयत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

मीन-मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। परिवार में आपसी वाद-विवाद से बचें। खानपान के प्रति सचेत रहें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

Next Story