Begin typing your search above and press return to search.
Crime News

Crime News : बंद मकान में मिले चार शव, पति ने पत्नी व बच्चे की जान लेकर की आत्महत्या, पुलिस जांच मेें जुटी...

Rohit Banchhor
24 Jan 2023 2:24 PM GMT
UP Crime
x

रोहतक। Crime News शहर के बरसी नगर स्थित एक मकान में चार शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि दंपती व दो बच्चों के शव हैं। पति के शव के पास सिरिंज व कमरे में मौके पर शराब की बोतल रखी मिली है। दोनों बच्चों व महिला का गला रेता …

UP Crime

रोहतक। Crime News शहर के बरसी नगर स्थित एक मकान में चार शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि दंपती व दो बच्चों के शव हैं। पति के शव के पास सिरिंज व कमरे में मौके पर शराब की बोतल रखी मिली है। दोनों बच्चों व महिला का गला रेता गया है, जबकि व्यक्ति के शव पर ऐसा कोई निशान नहीं मिला है। शुरुआती जांच के अनुसार हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर चारों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Read More : Crime News : चुनावी रंजिश की भेंट चढ़ी तीन लोगों की जान, हमलावरों के घर जमींदोज करने की मांग, भारी पुलिस बल तैनात…

बता दें कि बरसी नगर में जींद बाईपास के नजदीक रहने वाला मृतक विनोद 35 वर्ष, पत्नी सोनिया, लड़की युविका 7 वर्ष व लड़का अंश 5 वर्ष घर में मृत अवस्था में पाए गए हैं। पत्नी, लड़की व लड़के की गर्दन तेजधार हथियार से काटी गई है। जबकि विनोद अलग कमरे में मृत अवस्था में पाया गया है। विनोद के शव के पास मौके पर इंजेक्शन व शराब की बोतल रखी हुई मिली है। घटना का पता उस समय चला जब विनोद के छोटे भाई विक्रम ने आकर मकान खोलकर देखा।

Read More : Crime News : पुलिस वाले बनकर महिला को दिया झांसा, 2 लाख के गहने लेकर फरार बदमाश…

उसने मकान खोला तो विनोद व उसका परिवार मृत अवस्था में पाए गए। स्थानीय पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। महिला व बच्चे के शव बेड पर मिले हैं, एक बच्ची का शव चारपाई पर मिला है। जबकि पति का शव सोफे पर मिला है। आशंका है कि बच्चों व पत्नी को सोते हुए मौत के घाट उतारा गया है। हालांकी हत्या या आत्महत्या के बारे में पुलिस जांच कर रही है। जिसके बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

Next Story