Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : तीन सिंचाई योजनाओं के लिए 29.64 करोड़ रूपए स्वीकृत, किसानों को मिलेगा लाभ

naveen sahu
24 Jan 2023 11:23 AM GMT
CG News
x

रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश की तीन विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के कार्यों को कराने के लिए 29 करोड़ 64 लाख 7 हजार रूपए स्वीकृत किए हैं। सिंचाई योजनाओं के पूरा होने से 2217 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा क्षेत्रीय किसानों को मिल सकेगी। स्वीकृत सिंचाई योजनाओं में राजनांदगांव जिले के विकासखण्ड-डोंगरगढ़ की …

CG News

रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश की तीन विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के कार्यों को कराने के लिए 29 करोड़ 64 लाख 7 हजार रूपए स्वीकृत किए हैं। सिंचाई योजनाओं के पूरा होने से 2217 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा क्षेत्रीय किसानों को मिल सकेगी। स्वीकृत सिंचाई योजनाओं में राजनांदगांव जिले के विकासखण्ड-डोंगरगढ़ की जामरी व्यपवर्तन क्रमांक-02 (नाबार्ड) नहर लाईनिंग कार्य के लिए 13 करोड़ 39 लाख 14 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं।

योजना के पूरा होने से 850 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-डोंगरगढ़ की देवकट्टा जलाशय नहर लाईनिंग कार्य के लिए 7 करोड़ 52 लाख 38 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पूरा होने से 1187 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। इसी प्रकार से कोरबा जिले के विकासखण्ड-पोड़ी-उपरोड़ा की तान नदी पर पचरा एनीकट निर्माण कार्य के लिए 8 करोड़ 72 लाख 55 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पूरा होने से 180 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

Next Story