- Home
- /
- Entertainment News
- /
- Bhola 2nd teaser OUT :...
Bhola 2nd teaser OUT : भोला का दूसरा टीज़र हुआ OUT, फायरिंग करते दिखी तब्बू, Ajay Devgn ने इस दमदार डायलॉग ने बटोरी सुर्खियां
मुंबई। Bhola 2nd teaser OUT : मोस्ट अवेटेड अजय देवगन (Ajay Devgn) की अपकमिंग फिल्म भोला (Bhola) का दूसरा टीजर लॉन्च हो गया है। इसमें अजय देवगन के साथ तब्बू का दमदार अंदाज नजर आ रहा है। ट्रेलर की शुरुआत अजय के डायलॉग से होती है- “जो बाप 10 साल में एक गुड़िया न दे …
मुंबई। Bhola 2nd teaser OUT : मोस्ट अवेटेड अजय देवगन (Ajay Devgn) की अपकमिंग फिल्म भोला (Bhola) का दूसरा टीजर लॉन्च हो गया है। इसमें अजय देवगन के साथ तब्बू का दमदार अंदाज नजर आ रहा है। ट्रेलर की शुरुआत अजय के डायलॉग से होती है- “जो बाप 10 साल में एक गुड़िया न दे पाया, वो एक रात में दुनिया देने की सोच रहा है.” इस खतरनाक लड़ाई के बाद के सीन और बाइक स्टंट देखने को मिलते हैं। इसके बाद तब्बू की एंट्री होती है।
तब्बू पुलिस अफसर का किरदार निभा रही हैं। दूसरे टीजर में वह चलती जीप में सामने से आ रहे ट्रक पर फायरिंग करती नजर आ रही है। यही सब खत्म नहीं होता, अजय गुंडों से लड़ते नजर आते हैं और खतरनाक बाइक स्टंट फिर से देखने को मिलते हैं. जब आप ‘भोला’ का दूसरा टीजर देखेंगे तो आपको जरूर लगेगा कि यह फिल्म ‘कैथी’ से कई गुना बेहतर हैं। यह भले ही कैथी का रीमेक हो लेकिन इसे बिल्कुल अलग अंदाज में शूट किया गया है।
‘भोला’ में अजय देवगन और तब्बू का बिल्कुल अलग और दमदार किरदार देखने को मिल रहा है। भोला का निर्देशन खुद अजय ने किया हैं। भोला 30 मार्च को रिलीज होगी। यह तमिल फिल्म ‘कैथी’ का हिंदी रीमेक है। ‘कैथी’ में कार्थी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया था। उन्होंने उसकी कहानी भी लिखी।