Begin typing your search above and press return to search.
Crime News

News : महिला ने अपने दो बच्चों को नदी में दी धक्का, फिर खुद छलांग लगाकर की आत्महत्या...

Rohit Banchhor
23 Jan 2023 1:04 PM GMT
News
x

हैदराबाद। News सोमवार को तेलंगाना के गोदावरी नदी में एक दिल दहला देने वाली खबर प्रकाश में आई है। यहां एक महिला ने अपने दोनों बच्चों को नदी में धक्का दे दिया। उसके बाद खुद भी नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने तैराकों की मदद से तीनों …

News

हैदराबाद। News सोमवार को तेलंगाना के गोदावरी नदी में एक दिल दहला देने वाली खबर प्रकाश में आई है। यहां एक महिला ने अपने दोनों बच्चों को नदी में धक्का दे दिया। उसके बाद खुद भी नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने तैराकों की मदद से तीनों के शव को बरामद कर लिया है।

Read More : CG News : छत में हाईटेंशन तार की चपेट में आई तीन महिलाएं, एक की गई जान…

बता दें कि मृतिका मनसा 27 वर्ष ने अपने बेटे बालादित्य 8 वर्ष और बेटी नवश्री 7 वर्ष को पहले नदी में धक्का दिया। फिर खुद भी कुद कर आत्महत्या की है। पुलिस को घाट के पास स्कूल बैग और खाली टिफिन बॉक्स मिले। माना जा रहा है कि महिला ने बच्चों की हत्या करने से पहले उन्हें खाना दिया था। वह बच्चों के साथ निजामाबाद से आई थी। गोदावरी पुल पर बस से उतरकर वे नदी तट पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। उन्हें शक है कि पारिवारिक कलह के चलते महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया होगा।

Next Story