- Home
- /
- Main Stories
- /
- Men Killed His Wife...
Men Killed His Wife Boyfriend : हैवानियत की हद पार, पत्नी के Boyfriend की इस शख्स ने कर दिए 20 टुकड़े, आवेश में आकर सबसे पहले काटा युवक का गुफ्तांग, जानें दिल दहला देने वाली घटना की पूरी कहानी...
गाजियाबाद : गाजियाबाद में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक रिक्शा चालक ने अपनी दूसरी पत्नी के प्रेमी को धोखे से घर बुला उसके फरसे से बीस टुकड़े कर डाले। आरोपी इतना गुस्से में था कि उसने अपनी पत्नी के आशिक के गुप्तांग समेत सर व हाथ पांव काट कर अलग …
गाजियाबाद : गाजियाबाद में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक रिक्शा चालक ने अपनी दूसरी पत्नी के प्रेमी को धोखे से घर बुला उसके फरसे से बीस टुकड़े कर डाले। आरोपी इतना गुस्से में था कि उसने अपनी पत्नी के आशिक के गुप्तांग समेत सर व हाथ पांव काट कर अलग करते हुए बीस टुकड़े कर डाले।फिर तीन अलग अलग बोरियों में भरकर उसका शव सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने शव के टुकड़े बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
37 वर्षीय मीलाल प्रजापति मूलतःउत्तरप्रदेश के संभल जिले का रहने वाला है। वह रोजी रोटी के लिए गाजियाबाद के खोड़ा स्थित सोम बाजार में किराए के मकान में रहता है। बताया जाता है कि यहां मीलाल के दीदी जीजा जी रहते हैं। यहां उन्होने विकास कुमार नामक व्यक्ति के यहा मीलाल को किराए का मकान दिलवाया था। जहां रहकर मीलाल रिक्शा चलाकर जीवन यापन करता था। उसकी पहली पत्नी की मौत 11 साल पहले हो गई थी। पहली पत्नी से उसे एक बेटी है। जिसकी उम्र 17 वर्ष है। उसने पहली पत्नी की मौत के बाद अपने से 11 साल छोटी पूनम (26) से शादी की थी।
बेटी के जलने से गुस्साया
पुलिस ने बताया कि हत्यारोपित ने इस महिला से दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी के उसकी एक बेटी है। दूसरी पत्नी से दो बेटी व एक बेटा है। कुछ दिन पहले उसकी पहली पत्नी की बेटी रेखा चाय से जल गई थी। उसकी छोटी बेटी ने बताया कि वह युवक घर पर आया था। उसके लिए चाय बनाने के दौरान बड़ी बहन जली थी। पत्नी से संबंध और बेटी के जलने की बात उसे नागवार गुजरी। उसने युवक की हत्या करने की योजना बनाई। बृहस्पतिवार को उसे अंजाम दे दिया।
पुलिस पर भी उठी ऊँगली
जिस स्थान पर युवक के शव के टुकड़े मिले हैं वह राष्ट्रीय राजमार्ग-नौ के किनारे हैं। उसके बगल से सर्विस रोड जाती है। सामने मकान बने हैं। थोड़ी दूरी पर लोधी चौक पुलिस चौकी है। इस स्थान के आसपास पुलिस की गश्त भी होती रहती है। बावजूद इसके हत्यारोपित ने युवक के शव के टुकड़ों को बोरियों में भरकर बृहस्पतिवार रात में वहां फेंक दिया। बृहस्पतिवार और शुक्रवार रात, शनिवार दोपहर तक शव के टुकड़ों से भरीं बोरियां वहां पड़ी रहीं। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। इससे पुलिस की गश्त और सतर्कता की पोल खुल गई।
डीसीपी डॉक्टर दीक्षा शर्मा का कहना है कि पूनम ने पुलिस को बताया कि अक्षय उसका भांजा है जो कहि लापता हो गया है। पुलिस ने जब जांच शुरू की और मीलाल के मकान मालिक विकास कुमार से पूछताछ की तब उन्हें पूनम व अक्षय के प्रेम संबंधों की जानकारी हुई। विकास कुमार को दोनो के संबंध की जानकारी थी। पुलिस ने इसी दिशा में अपनी जांच आगे बढ़ाई। इसी बीच एक राहगीर ने सूचना दी कि दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेस वे के किनारे कुछ बोरों में से बेहद बदबू आ रही थी और ख़ोल कर देखने पर उसके मानव शरीर के कई टुकड़े मिले हैं। पुलिस ने जब मीलाल को हिरासत में लेक रपूछताछ की तो वह शुरू में मुकरता रहा फिर सख्ती बरतने पर टूट गया और पत्नी के प्रेमी अक्षय की हत्या के बाद लाश कई टुकड़े कर ठिकाने लगाने की बात कबूल ली। उसे लगा था कि हत्या का राज हमेशा के लिए दफन हो जाएगा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। कल रात हत्या में प्रयुक्त फरसा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।