Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Crime : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, महिला के हत्या करने वाला आरोपी 15 दिन बाद पकड़ाया, इसलिए दी वारदात को अंजाम...

Rohit Banchhor
23 Jan 2023 12:33 PM GMT
CG Crime
x

कांकेर। CG Crime जिले के मावलीनगर जंगल में एक महिला की सड़ी गली लाश मिली थी। जिसका पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि आरोपी महिला से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था। महिला के विरोध करने पर आरोपी …

CG Crime

कांकेर। CG Crime जिले के मावलीनगर जंगल में एक महिला की सड़ी गली लाश मिली थी। जिसका पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि आरोपी महिला से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने महिला की पत्थर से सिर पर वारकर हत्या की थी।

Read More : CG Crime : स्कार्पियो चालक ने मचाया उत्पात, तीन वाहनों को टक्कर मारने के बाद खुद की गाड़ी में लगाई आग…

बता दें कि घटना 7 जनवरी 2023 की है। महिला मृतिका नीरा मंडावी 35 वर्ष आरोपी निरंजन सेठिया के घर में शराब पीने के बाद मावली नगर से जंगल के रास्ते कोड़ेजुंगा की ओर जाने लगे। रास्ते में निरंजन ने महिला से शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। महिला के इंकार करने पर आरोपी ने उसे जमीन पर गिराकर पत्थर से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने महिला की लाश 12 जनवरी को बरामद किया था।

Read More : CG Crime : 11वीं की छात्रा से मुंहबोले भाई ने किया रेप, तबीयत बिगड़ने पर हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार…

पीएम रिपोर्ट में महिला की हत्या की बात सामने आई। मामले में जांच के दौरान पुलिस आरोपी निरंजन तक पहुंची और उससे पूछताछ शुरू किया गया। पुलिस के कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Next Story