Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Crime : 11वीं की छात्रा से मुंहबोले भाई ने किया रेप, तबीयत बिगड़ने पर हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार...

Rohit Banchhor
23 Jan 2023 9:21 AM GMT
CG Crime
x

कांकेर। CG Crime जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी मुंहबोली बहन से दुष्कर्म किया। जिससे जिससे छात्रा प्रेग्नेंट हो गई। इसके बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ी, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। Read More : CG Crime : ठेकेदार का हत्यारा …

CG Crime

कांकेर। CG Crime जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी मुंहबोली बहन से दुष्कर्म किया। जिससे जिससे छात्रा प्रेग्नेंट हो गई। इसके बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ी, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More : CG Crime : ठेकेदार का हत्यारा गिरफ्तार, कई दिनों से चल रहा था फरार…

बता दें कि यह पूरी घटना 15 जुलाई 2022 की है। उस वक्त 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा घर पर अकेली थी। तभी उसका मुंह बोला भाई मनोज हुपेंडी 18 वर्ष, जिसे छात्रा राखी भी बांधा करती थी। वह घर में आया था। बताया गया कि घर आने के बाद लड़के ने पहले नाबालिग से यहां-वहां की बातें की। फिर जबरदस्ती उससे संबंध बनाया। लड़की ने इस बात का विरोध भी किया था, मगर आरोपी नहीं माना। घटना के वक्त लड़की के माता-पिता मजदूरी करने गए थे। इसी बात का लड़के ने फायदा उठाया था। रेप करने के बाद युवक ने लड़की से कहा था कि यदि तूने किसी को कुछ बताया तो तुझे बदनाम कर दूंगा, मार डालूंगा।

Read More : CG Crime : इम्पोर्ट एक्सपोर्ट के नाम पर लाखों रूपये की ठगी, वेब ई भारत डिजिटल मीडिया कम्पनी के दो डायरेक्टर गिरफ्तार…

इसके बाद युवक जब लड़की को अकेला पाता उससे शारीरिक संबंध बनाता था। इस बीच 21 जनवरी को लड़की तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने लड़की से पूछताछ की, तब उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। लड़की ने बताया कि मनोज ने उसे धमकी दी थी। इसलिए वह चुप थी। लड़की को अस्पताल भी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि लड़की गर्भवती हो चुकी है। जिसके बाद मामले की शिकायत लड़की के परिजनों ने पुलिस से की थी। अब शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

Next Story