Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

CG Breaking : नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का बेटा फरार, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी...

Sharda Kachhi
23 Jan 2023 3:14 AM GMT
CG Breaking
x

रायपुर। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल को गिरफ्तार करने जांजगीर पुलिस उनके घर दबिश दी। रेप का केस दर्ज होने के बाद से पलाश फरार है। पुलिस को प्वाइंट मिला था कि पलाश घर के पीछे कैंपस में छिपा हुआ है। जांच अधिकारी डीएसपी चंद्रशेखर वर्मा के नेतृत्व में एक दर्जन से …

CG Breakingरायपुर। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल को गिरफ्तार करने जांजगीर पुलिस उनके घर दबिश दी। रेप का केस दर्ज होने के बाद से पलाश फरार है। पुलिस को प्वाइंट मिला था कि पलाश घर के पीछे कैंपस में छिपा हुआ है। जांच अधिकारी डीएसपी चंद्रशेखर वर्मा के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक पुलिस कल शाम नारायण चंदेल के घर पहुंची।

नेता प्रतिपक्ष के घर में करीब साढ़े तीन घंटे तलाशी चली। जिसके बाद पुलिस वापिस लौटी है। चंदेल के घर के चप्पे चप्पे की तलाशी की गई मगर पुलिस को निराशा हाथ लगी। पुलिस अब कुछ जगहों पर पार्टी भेजेगी। जांजगीर के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस कानून के हिसाब से पुलिस कार्रवाई कर रही है।

बता दें, रायपुर की महिला थाने ने शून्य के तहत पलाश चंदेल के खिलाफ रेप का अपराध दर्ज किया था। बाद में केस जांजगीर भेज दिया गया। पीड़िता नैला स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर है। उसने आरोप लगाया कि पलाश ने शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म किया। इस दौरान वह गर्भवती हुई तो मेडिसिन देकर घर में ही उसका अबर्शन कराया। इसके बाद वह शादी से मुकर गया। पीड़िता ने पुलिस को पूरे साक्ष्य सौंप दिया है।

Next Story