Big Accident : ट्रक और कार की जोरदार टक्कर, चली गई 5 लोगों की जान, मौके पर मौजूद पुलिस…
जयपुर : राजस्थान के सीकर में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक कार और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद सड़क पर ही अफरातफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, हादसा फतेहपुर-सालासर रोड पर हुआ है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस ने 5 लोगों की शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
Rajasthan | 5 people died in a collision between a truck and a car on the Fatehpur-Salasar road. The deceased are residents of Haryana, identification is being done: Rajesh Kumar Vidyarthi, Deputy SP, Fatehpur, Sikar (22.01) pic.twitter.com/F4UHVmvaty
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) January 22, 2023
सीकर के डिप्टी एसपी राजेश कुमार विद्यार्थी ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि यहां फतेहपुर-सालासर रोड पर एक ट्रक और कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई। मृतक हरियाणा के रहने वाले हैं। पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है।
